फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   And become unhygienic Ganga

और मैली हो गई गंगा

Sat, 27 Feb 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
And become unhygienic Ganga

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की कवायद सिर्फ कागजों पर चल रही है। एनजीटी के निर्देश पर गंगा प्रदूषण जांच के लिए बनाई गई हाई पावर कमेटी की जांच से यह खुलासा हुआ है कि पहले से ज्यादा प्रदूषित कचरा गंगा में गिर रहा है।

विज्ञापन


सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से ओवर फ्लो होकर 200 एमएलडी से अधिक गंदा पानी सीधे गंगा में जा रहा है। शुक्रवार को कमेटी के अधिकारियों ने दौरा करके यह कड़वी सच्चाई देखी। पानी के सैंपल लिए और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम वाजिदपुर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंची। टीम ने प्लांट में सीवर और टेनरी से सीधे आने वाले पानी और ट्रीटमेंट के बाद निकलने वाले पानी का सैंपल भरा।    
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ट्रीटमेंट प्रक्रिया को भी देखा। टीम के विशेषज्ञों ने ट्रीटमेंट प्लांट के फाइनल टैंक से निकल रहे पानी में सल्फाइट (हानिकारक केमिकल) की मात्रा अधिक निकलने पर सवाल उठाया। कमेटी के प्रमुख आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर एए काजमी ने हानिकारक तत्व मिलने पर नाराजगी जाहिर की। बोले, इस तरह के केमिकल पर रोक लगाना जरूरी है।

एयरफोर्स नाले के संबंध में जब पूछा गया तो जल निगम अधिकारी एके गुप्ता नेे बताया कि इससे बारिश का पानी और प्लांट से ओवरफ्लो होने वाला पानी गंगा में जाता है। पानी का सैंपल लेने के बाद अधिकारियों ने कहा कि सीवेज और टेनरी से निकलने वाले पानी में कोई खास अंतर नहीं दिख रहा है। दोनों का रंग एक ही जैसा है।


इस दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी एबी अकोलकर, जोनल इंचार्ज पीके गर्ग यूपी प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता टीयू खान, जल निगम प्रदूषण नियंत्रण इकाई के जीएम एके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर विनेश कुमार व अजय कनौजिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed