फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anamika Shukla case: Search for nine teachers and employees including Anamika, Deepti, Preeti started

अनामिका शुक्ला प्रकरण: अनामिका, दीप्ति, प्रीती समेत नौ नाम के शिक्षक व कर्मचारियों की तलाश शुरू

Wed, 17 Jun 2020 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jun 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Anamika Shukla case: Search for nine teachers and employees including Anamika, Deepti, Preeti started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले में अनामिका शुक्ला, दीप्ति, प्रीती यादव समेत नौ चिह्नित नामों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारियों की तलाश शुरू हो गई है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को नौ नाम दिए हैं। इनका पूरा विवरण तत्काल उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अनामिका शुक्ला के नाम से गोंडा, कासगंज व सहारनपुर में फर्जी शिक्षिकाएं नौकरी करते पकड़ी गईं हैं। इसके बाद मैनपुरी में दीप्ति, जौनपुर, आजमगढ़, कासगंज में प्रीती यादव, कन्नौज में विभव कुमार, फर्रुखाबाद में सुशील कुमार कौशल, प्रयागराज में रीना सिंह, हरदोई में अंजली फर्जी अभिलेखों से नौकरी करते पकड़ी गईं।
विज्ञापन


इसको गंभीरता से लेकर बीएसए लालजी यादव ने अनामिका शुक्ला, दीप्ति, प्रीती यादव, विभव कुमार, सुशील कुमार कौशल, रीना सिंह, अंजली, पुष्पेंद्र व जसवंत सिंह के नाम से जो भी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारी जिस ब्लाक मेें तैनात है उनकी खोज कर तैनाती वाले विद्यालय समेत पूरा विवरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उनके शैक्षिक अभिलेखों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed