{"_id":"5c304c43bdec22571f2eda88","slug":"among-the-top-scientists-of-the-world-iit-professor-avinash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल आईआईटी कानपुर के प्रो. अविनाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल आईआईटी कानपुर के प्रो. अविनाश
Sat, 05 Jan 2019 05:27 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिक शोध के विश्लेषण से संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठन क्लेरिवेट एनालिटिक्स ने दुनिया के 4000 सबसे योग्य वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। इसमें भारत के दस वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है जिसमें आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर अविनाश अग्रवाल भी हैं। पिछले साल की सूची में पांच भारतीय वैज्ञानिक शामिल थे।
प्रो. अग्रवाल मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर हैं और 2016 में उन्हें सीएसआईआर की तरफ से शांति स्वरूप भटनागर अवॉर्ड भी मिल चुका है। उनके अलावा इस सूची में प्रो. सीएनआर राव का नाम भी शामिल है। वे जाने-माने वैज्ञानिक होने के अलावा केंद्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहाकर परिषद के पूर्व सदस्य भी रहे हैं। प्रो. राव को भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सूची में आईआईटी-मद्रास के प्रो. रजनीश कुमार और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश मोहन, एनआईटी-भोपाल से डॉ. अजय मित्तल और उनकी पत्नी डॉ. ज्योति मित्तल भी हैं। भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज के डॉ. संजीव साहू, हैदराबाद के इंटरनेशनल कॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एसिड ट्रॉपिक्स के राजीव वार्शने और कोयंबटूर की भारतीय यूनिवर्सिटी के शक्तिवेल रतिनास्वामी को सूची में जगह दी गई है।
विज्ञापन
अमेरिका, चीन और ब्रिटेन अव्वल
सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन और चीन हमसे काफी आगे हैं। इस सूची में अमेरिका के 2,639 और ब्रिटेन के 546 वैज्ञानिकों का नाम शामिल है। तीसरे स्थान पर चीन है जिसके 482 वैज्ञानिकों का नाम सूची में है। सूची में शामिल भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी कम संख्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि भारत में अकादमिक ढांचा ऐसा है कि यहां विज्ञान के क्षेत्र में ज्यादा शोध नहीं हो पाता। आईआईटी-कानपुर के प्रो. अविनाश अग्रवाल का कहना है कि भारत में वैज्ञानिकों को उचित सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने खुद का नाम शामिल होने पर खुशी जताई और कहा कि भारत से सूची में शामिल होने लायक सौ से अधिक वैज्ञानिक हैं।
प्रोफाइल
नाम : अविनाश अग्रवाल
पद : प्रोफेसर
शोध का क्षेत्र : इंजन इंवेस्टिगेशन, अल्टरनेटिव फ्यूल, बायोडीजल, डायरेक्ट इंजेक्शन सीएनजी आदि क्षेत्र शामिल हैं।
शिक्षा : बीटेक 1994 (मालवीय रीजनल इंजीनियर कॉलेज जयपुर), एमटेक 1996 (सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज, आईआईटी दिल्ली), पीएचडी 1999 (आईआईटी दिल्ली), पोस्ट डॉक्टरेट रिसर्च 2001 (यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन मेडिसन, यूएसए)
जन्म तिथि : 22 अगस्त 1972
हॉबीज : म्यूजिक, किताबें पढ़ना, क्रिकेट, बैडमिंटन खेलना और स्विमिंग करना, फोटोग्राफी का काफी शौक है।