फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambulances will pass through the green corridor and reach the hospital on time.

Kanpur News: ग्रीन कॉरिडोर से गुजरेंगी एंबुलेंस, समय पर पहुंचेगी अस्पताल

Wed, 01 Apr 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ambulances will pass through the green corridor and reach the hospital on time.
कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था और जाम के कारण गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचने में अब देरी नहीं होगी। पुलिस प्रशासन इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था शुरू कर रहा है। इसे रोगी समय पर अस्पताल पहुंच सकेंगे। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय स्थित सभागार में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक यहां फैसला लिया गया कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में ग्रीन कॉरिडोर सेल बनाया जाएगा। ये सेल 24 घंटे तीन शिफ्टों में काम करेगी और लाइव सीसीटीवी कैमरों व गूगल मैप्स के जरिये एंबुलेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। पुलिस ने एंबुलेंस चालकों के लिए एक विशेष सीयूजी/हेल्पलाइन नंबर 9454402413 जारी किया है। चालक इस नंबर पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के जरिशशे रोगी की स्थिति और अपनी लाइव लोकेशन साझा कर सकते हैं। सूचना मिलते ही संबंधित मार्ग पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर दिया जाएगा। संभावित जाम वाले चौराहों पर एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही पुलिस बल तैनात कर रास्ता पूरी तरह साफ कराया जाएगा। पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रमुख रूटों का मैप तैयार किया जा रहा है। व्यस्त चौराहों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed