फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambulance stuck in jam again, Incident happened just half an hour after the order, home guard kept running bac

जाम में फिर फंसी एम्बुलेंस: आदेश के आधे घंटे बाद ही घटना, आगे-पीछे भागता रहा होमगार्ड...नहीं मिला रास्ता

Wed, 11 Oct 2023 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Oct 2023 08:52 AM IST
सार

Kanpur News: सीपी ने मंगलवार को आदेश जारी किया कि अगर एम्बुलेंस या दमकल जाम में फंसी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। सभी जोन के डीसीपी और डीसीपी यातायात को गंभीरता से पालन कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन
Ambulance stuck in jam again, Incident happened just half an hour after the order, home guard kept running bac
जाम में फंसी एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में टाटमिल चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के जाम में फंसी एम्बुलेंस में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद सीपी ने मंगलवार को संबंधित यातायात पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी तय की है। आदेश के आधे घंटे बाद ही पुलिस कार्यालय के बाहर लगे जाम में एक एम्बुलेंस फिर से फंस गई।

विज्ञापन

ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड एम्बुलेंस के आगे-पीछे भागता रहा, लेकिन जाम के कारण रास्ता नहीं दिला पाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। दरअसल, पुलिस ऑफिस के पास ही कचहरी भी है। अधिवक्ताओं और पुलिस कर्मियों के बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों की वजह से अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जाम लगा। जाम में एंबुलेंस के फंसने का वीडियो भी वायरल हुआ। एक होमगार्ड और कुछ राहगीरों ने बेतरतीब ढंग से खड़ी बाइकों को हटाना शुरू किया और लोगों से एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील की। हालांकि इस दौरान उन्हें एंबुलेंस को निकलवाने में करीब आधे घंटे लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में तीन एम्बुलेंस फंसी नजर आईं
वहीं, मेडिकल कॉलेज फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते ज्यादातर यातायात का लोड सेवायोजन कार्यालय वाले मार्ग पर आ जाने के कारण इस रोड पर भी दोपहर को जाम लग गया। इस जाम में तीन एम्बुलेंस फंसी नजर आईं, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकलवाया जा सका।

क्रॉसिंग का गेट बूम अटकने से लगा जाम
दादानगर क्रॉसिंग पर ट्रेन गुजरने के बाद गेट बूम अटकने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जल्दबाजी में लोगों ने सीटीआई से विजयनगर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर पर रांग साइड पर आवागमन शुरू होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। बाद में पुलिस ने सख्ती करके स्थिति संभाली। 20 मिनट बाद क्राॅसिंग खुली तो जल्दबाजी के चक्कर में यहां भी वाहन फंस गए।

एम्बुलेंस या दमकल को नहीं दिया रास्ता तो होगी कार्रवाई
सीपी ने मंगलवार को आदेश जारी किया कि अगर एम्बुलेंस या दमकल जाम में फंसी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। सभी जोन के डीसीपी और डीसीपी यातायात को गंभीरता से पालन कराने के आदेश दिए। इन वाहनों को रास्ता न देने वाले वाहन सवारों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed