फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambulance not found, delivery in car

नहीं मिली एंबुलेंस, कार में हुआ प्रसव

Sat, 31 Jul 2021 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ambulance not found, delivery in car
कानपुर देहात। जिले में आंशिक रूप से एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल अभी भी जारी है। इससे मरीजों सहित तीमारदारों को पांचवें दिन भी परेशान होना पड़ा। रसूलाबाद में एंबुलेंस नहीं मिलने पर प्रसव पीड़िता को परिवारीजन कार से अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही कार में महिला का प्रसव हो गया। बाद में प्रसूता को मैटरनिटी विंग में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर 26 जुलाई को एंबुलेंस कर्मियों ने अपने वाहन जिला अस्पताल में खड़े कर हड़ताल शुरू की थी। इससे मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा। दूसरे दिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई और कर्मियों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी करीब पचास कर्मी हड़ताल करने लखनऊ चले गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल से एंबुलेंस नहीं मिलने से लगातार पांचवें दिन भी मरीजों को परेशान होना पड़ा। रसूलाबाद के खेड़ा कुर्सी की विनीता को शुक्रवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर पति दीपू ने एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद दीपू किराए पर कार बुक कर पत्नी को अस्पताल ले जाने लगा। असालतगंज के पास गर्भवती का कार में ही प्रसव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसे काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में उसे सीएचसी रसूलाबाद के मैटरनिटी विंग में भर्ती कराया गया। वहां प्रसूता का उपचार किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला अस्पताल सहित कई जगहों पर एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। जिला एंबुलेंस प्रभारी आदित्या सक्सेना ने बताया कि सभी एंबुलेंस संचालित हैं। अगर कहीं गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed