फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambulance fire due to short circuit in Unnao, estimated loss of about 50 lakhs

उन्नाव: शार्ट सर्किट से एम्बुलेंस में लगी आग, एक घंटे बाद पहुंची दमकल, 50 लाख के नुकसान का अनुमान

Fri, 06 May 2022 01:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 01:58 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह सीएचसी में खड़ी एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे मेडिकल यूनिट जलकर स्वाहा हो गई। सेवा प्रभारी के अनुसार लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Ambulance fire due to short circuit in Unnao, estimated loss of about 50 lakhs
शार्ट सर्किट से एम्बुलेंस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में नवाबगंज सीएचसी के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मेडिकल यूनिट धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

बता दें कि हाईवे पर होने वाली घटनाओं में घायल को सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए नवाबगंज सीएचसी के बाहर खड़ी नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट में सुबह करीब चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देख वहां मौजूद आसपास के लोग दूर जाकर खड़े हो गए। दमकल को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

वहीं, एम्बुलेंस प्रभारी रत्नेश शुक्ला ने बताया कि सूचना के एक घंटे बाद दमकल पहुंची, तब तक पूरी मेडिकल यूनिट जल चुकी थी। एम्बुलेंस सेवा प्रभारी के मुताबिक एम्बुलेंस में लगे उपकरणों को मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed