फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ambedkar national award for tea maker daughter

चायवाले की बिटिया को अंबेडकर नेशनल अवार्ड

Sun, 04 Jun 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ambedkar national award for tea maker daughter
कंचन वर्मा डीएम के साथ
किसी ने सच ही कहा है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, मेहनत करने वालों के घर तक सफलता चल कर आती है। कानपुर के चायवाले की बिटिया को सरकार ने डॉ. अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा है। उसने 2015 की हाईस्कूल की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की इकलौती कंचन को ही इस अवार्ड के लिए चुना गया है। प्रदेश की अनुसूचित जाति की 32 अन्य छात्राओं का चयन भी इस अवार्ड में हुआ है।
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान भारत सरकार की तरफ से हाईस्कूल और इंटर में अच्छे अंक लाने वाली अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को डॉ. अंबेडकर नेशनल अवार्ड के लिए चुना जाता है। कानपुर रविदासपुरम गुजैनी गांव निवासी कंचन वर्मा अनुसूचित जनजाति वर्ग से इस अवार्ड में पहले स्थान पर रही। उसने शिवाजी इंटर कालेज, केशव नगर से 2015 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


अब भी वह इंटर में इसी कालेज में पढ़ रही है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को कंचन वर्मा को अपने दफ्तर में बुलाकर अवार्ड और 60 हजार रुपये दिए। कंचन वर्मा के पिता पनकी साइट नंबर दो में चाय की दुकान चलाते हैं। कंचन की बड़ी बहन रजनी वर्मा ने इस साल इंटर की परीक्षा दी है। छोटा भाई हेमंत वर्मा चिंटल्स स्कूल रतनलाल नगर में कक्षा सात का छात्र है। कंचन का सपना डॉक्टर बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed