{"_id":"6133cf798ebc3e88394c64ac","slug":"ambala-youth-dies-after-falling-from-train-akbarpur-news-knp650206453","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर अंबाला के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर अंबाला के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर खनपुरवा फाटक के पास डाउन की आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरकर अंबाला सिटी हरियाणा निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमृतसर से बिहार जा रही डाउन की आम्रपाली एक्सप्रेस शुक्रवार की रात झींझक स्टेशन के खनपुरवा फाटक के पास से गुजर रही थी तभी आरक्षित कोच से अंबाला सिटी हरियाणा निवासी मोहम्मद फुरकान (18) पुत्र मोहम्मद इस्माइल ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसके पास अंबाला से छपरा तक का टिकट मिला है। स्टेशन मास्टर झींझक पुष्पेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के साथ यात्रा कर रहे साथी करन उर्फ कल्लू ने बताया कि वह दोनों छपरा जा रहे थे।
विज्ञापन
फुरकान खाना खाकर गेट की ओर गया था, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। एसएसआई मंगलपुर राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।