फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Amarnath Cloudburst: Mother son died in Amarnath accident

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ हादसे में मां बेटे की मौत, ठेकेदार के माध्यम से सफाई कार्य में गया था परिवार

Mon, 11 Jul 2022 10:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Jul 2022 10:16 AM IST
सार

यूपी में हमीरपुर जिले के मौदाहा क्षेत्र से एक परिवार के 12 व पड़ोसी गांव से एक व्यक्ति अमरनाथ यात्रा में साफ सफाई कार्य करने के लिए बांदा जनपद के बिसरा गांव निवासी ठेकेदार राकेश के साथ गए थे। बीते शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में हमीरपुर निवासी मां-बेटे की मौत की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Amarnath Cloudburst: Mother son died in Amarnath accident
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा परिजनों से शवों की शिनाख्त कराई है। मां-बेटे अमरनाथ यात्रा में साफ-सफाई का कार्य करने के लिए ठेकेदार के माध्यम से गए थे। यूपी में हमीरपुर जिले के मौदाहा क्षेत्र के नायकपुरवा गांव से एक परिवार के 12 व पड़ोसी गांव से एक व्यक्ति अमरनाथ यात्रा में साफ सफाई कार्य करने के लिए बांदा जनपद के बिसरा गांव निवासी ठेकेदार राकेश के साथ गए थे।

विज्ञापन


जिसमें नायकपुरवा गांव निवासी महेश बाल्मिकी, उसकी पत्नी राजकुमारी (42), बडे बेटे अर्जुन, मझला बेटे अरविंद (22) व छोटे बेटे विशाल के साथ गया था। गांव से ही उसके परिवार से सात तथा इचौली गांव से एक व्यक्ति 14 जून को गए थे। 
विज्ञापन

 

बीते शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में यात्री फंस गए थे और 15 से ज्यादा श्रद्धलुओं की मौत की सूचना आई थी। वहीं कई यात्रियों के लापता होने की भी बात कही जा रही थी। जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा परिजनों को बुला शनिवार शाम शवों की शिनाख्त कराई गई।परिजनों ने राजकुमारी और अरविंद की मौत होने की सूचना फोन पर नायकपुरवा गांव में परिवार में दी तो मातम छा गया। मां-बेटे की मौत की जानकारी के बाद अमरनाथ गए अन्य लोगों के परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed