फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Amar Ujala Satta Ka Sangram, There was a heated argument between BJP and SP leaders

Satta Ka Sangram: भाजपा और सपा नेताओं में हुई तीखी नोकझोंक, आलू फैक्टरी और गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर छिड़ी बहस

Wed, 10 Apr 2024 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Apr 2024 04:34 PM IST
सार

Farrukhabad News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 10 अप्रैल को फर्रुखाबाद में पहुंचा। हमारी टीम ने मतदाताओं से चर्चा कर लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखी। वहीं, शाम को दलों के नेताओं से चर्चा के दौरान तीखी बहस भी देखने को मिली।

विज्ञापन
Amar Ujala Satta Ka Sangram, There was a heated argument between BJP and SP leaders
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा के दौरान लोगों से शहर का मिजाज जानने के बाद दोपहर में युवाओं से बातचीत कर उनके मुद्दे जाने। शाम चार बजे स्वराज कुटीर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई। इसमें जिले के महिला सुरक्षा, आलू फैक्टरी, गंगा एक्सप्रेवे, जर्जर सड़कें जैसे मुद्दे सामने आए।

विज्ञापन

यही नहीं, पार्टी प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे के दलों पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र और विकास के मुद्दे पर वोट मांग रही है। पहले की सरकारों में सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। जब से मोदी सरकार आई है, तब से सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले विदेशों में जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थीं, लेकिन अब विदेशी भारत में आकर व्यापार कर रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा सरकार में विकास शून्य है
सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी सरकार में छात्रों को स्कॉलरशिप दिया गया। कन्या विद्याधन बांटा गया, एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ। भाजपा सरकार में विकास शून्य दिखाई पड़ रहा है। भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है। इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन



महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है
भाजपा नेत्री चित्रा अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया है। 33 प्रतिशत आरक्षण आज तक किसी पार्टी ने महिलाओं को नहीं दिया। वहीं, सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा बोले कि भाजपा सबके पाप धो रही है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा चोरों को भी अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। इसका ताजा उदाहरण है कि बसपा से भाजपा में आए पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पालिका अध्यक्ष पत्नी वत्सला अग्रवाल।

विज्ञापन

इस बार ये प्रत्याशी हैं मैदान में
2024 के चुनाव में भाजपा ने मुकेश राजपूत पर तीसरी बार भरोसा जताया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य को मैदान में उतारा है। बसपा अभी तक इस सीट के लिए अपना कोई प्रत्याशी भी तय नहीं कर सकी है। सपा और कांग्रेस में गठबंधन के चलते पूर्व विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद अभी चुनाव मैदान से बाहर हैं।

कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद को चुनाव लड़ाने का मन बनाया है
हालांकि, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उनको चुनाव लड़ाने के लिए लगातार समाजवादी पार्टी के नेताओं से बातचीत कर रहा है। सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद को चुनाव लड़ाने का पूरा मन बना लिया है। अंदर खाने में तैयारियां जोरों पर हैं। विगत चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन से प्रत्याशी रहे मनोज अग्रवाल व उनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गई हैं।

बसपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही लग सकेगा अंदाजा
इससे भाजपा को और मजबूती मिलेगी। कायमगंज नगरपालिका के निर्दल चेयरमैन डॉ. शरद गंगवार भी भाजपाई हो चुके हैं। इससे भाजपा और मजबूत हो गई है। बसपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही चुनाव की दिशा और दशा का सही अंदाजा लग सकेगा।

आप यहां देख सकेंगे विशेष कवरेज को
http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed