Maa Tujhe Pranam: अमर उजाला अभियान का 19वां वर्ष, देशभक्ति थीम पर होंगी प्रतियोगिताएं, रजिस्ट्रेशन नौ अगस्त तक
अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम अभियान 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस बार भी इसमें देशभक्ति पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी, जिनकी प्रविष्टियां 15 अगस्त तक भेजी जा सकेंगी। खास बात यह है कि इस वर्ष चुनिंदा विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अमर उजाला का अभियान मां तुझे प्रणाम अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। देशभक्ति थीम पर होने वाली सिंगिंग, डांसिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर आप भी पुरस्कार पा सकते हैं। पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है, पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल नंबर 7617403311 पर MTP-2022 KANPUR लिखकर व्हाट्सएप पर मैसेज करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तारीख नौ अगस्त है।
चित्रकारी और फोटोग्राफी में भी आप अपने हुनर को दिखाकर नकद पुरस्कार पा सकते हैं। इसमें प्रतिभाग करने के लिए 15 अगस्त तक भेजी गईं प्राविष्टियां मान्य होंगी। www.amarujala.com/tags/mtp पर विजिट करके या 9982997577 पर मिस्ड कॉल करके प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7617403311 पर संपर्क कर सकते हैं।
दो वर्गों में होगी सिंगिंग और डांसिंग की प्रतियोगिता
डांस प्रतियोगिता को सोलो और ग्रुप डांस में बांटा गया है। ग्रुप डांस में कम से कम दो और अधिक से अधिक आठ सदस्यों का ग्रुप भाग ले सकता है। सोलो डांसिंग और सिंगिंग के जूनियर वर्ग में कक्षा एक से छह और सीनियर वर्ग में कक्षा सात से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।
छोटे बच्चे फैंसी ड्रेस पहन दिखा सकते हैं जलवा
तीन से आठ साल तक के बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगे। इसकी थीम नेशनल हीरो और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित होगी।