अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्सः चित्रकूट में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने किया जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत सोमवार चित्रकूट के खेल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने स्टेडियम में नारियों के सम्मान के लिए दर्शकाें को जागरूक किया।
शहर में महिला क्रिकेट टूर्नार्मेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमेें अमर उजाला ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। गोरखपुर व अलीगढ़ शहर की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने नारियों के सम्मान के लिए दर्शकों को सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश मिश्रा, पवन व इरफान मौजूद रहे।
जागरूकता कार्यक्रम से नारियों का भविष्य होगा उज्ज्वल
महिला क्रिकेट गोरखपुर टीम की खिलाड़ी कोम्या तिवारी, पूजा मिश्रा, इलाखान, निकिता सिंह, सलोनी रावत, स्वाती, अनुश्री, काजल, सुमन, दीक्षा व अलीगढ़ शहर की खिलाड़ी नेहा कुमारी, ललिता राजपूत,नीरज राजपूत राधिका रिया रावत, रिनकि कुमारी, डिप्पल सिंह, रश्मी, सिमरन, नीतू, गजल व प्रशाली आदि ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान कार्यक्रम से नारियों में जागरूकता आएगी। जिससे उनका भविष्य सुधरेगा।
छात्राएं हक व अधिकारों के प्रति हों जागरूक
महोबा कस्बा जैतपुर के हरवंश राठौर इंटर कॉलेज में सोमवार को अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत महिला अधिकार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और छात्राओं को अपने हक व अधिकारों को पहचानने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर उसे सहन करने की बजाय तत्काल परिजनों और गुरुजनों को बताने का आह्वान किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला गरिमा की शपथ दिलाई गई। कॉलेज प्रांगण में आयोजित महिला अधिकार गोष्ठी में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जैतपुर रचना सोनी ने कहा कि भारत की उन्नति के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है क्योंकि बच्चे की पहली शिक्षक मां होती है। जो उन्हें जीवन की अच्छाइयों और बुराइयों से अवगत कराती है। अगर नारी शिक्षा को नजरदाज किया गया तो देश के भविष्य के लिए यह किसी खतरे से कम नहीं होगा। एक शिक्षित महिला अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी को अच्छे से निभा सकती है। सामाजिक आर्थिक कार्य करके देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर राठौर ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कभी भी अपने आपको पुरुषों से कम नहीं समझना चाहिए। फिर चाहे वह मानसिक क्षमता की बात हो या शारीरिक बल की। उन्हें शिक्षा संबंधी गतिविधियों में बराबरी का मौका दिया जाना चाहिए। महिला हेल्प लाइन नंबर-1090 की प्रभारी आकांक्षा शुक्ला ने अनेक जानकारियां देते हुए छात्राओं से कहा सबसे पहले महिलाओं बालिकाओं को आत्म रक्षा करने की तकनीक सीखनी होगी तथा उन्हें अपना मनोबल ऊंचा करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक आनंदी प्रजापति ने किया। इस मौके पर 1090 टीम के तेजप्रताप सिंह, राजबहादुर, विद्यालय के प्रबंधक दिलीप राठौर, पूनम राठौर, श्रीदेवी, अवध मिश्रा सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे।