फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar singh targets Azam Khan and samajwadi party

आजम पर जारी 'अमर वार', सपा को लेकर बोले- 'लल्ला, उनके बप्पा और चच्चा से पूछिए'

Thu, 18 Oct 2018 07:17 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 07:17 AM IST
विज्ञापन
amar singh targets Azam Khan and samajwadi party
अमर सिंह, आजम खान
उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर में अमर सिंह ने कहा कि प्रदेश की नौकरशाही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने में लगी है। भाजपा की सरकार में ही यहां के अधिकारी मुख्यमंत्री की बात नहीं सुन रहे हैं। अमर सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एफआईआर यात्रा निकाल रहे हैं। बुधवार को वह इसी कड़ी में कानपुर पहुंचे।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में कहा कि आजम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बाकायदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्तुति की थी। जब वह उस संस्तुति पत्र को लेकर आजमगढ़ के एक सीओ के पास गए तो उसने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। सीओ ने आजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज ना करने की जो वजह बताई वह काफी चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


 

सरकार भी उन्हीं की बनेगी ऐसे में सोच लेना तुम्हें क्या करना है...

amar singh targets Azam Khan and samajwadi party
अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि उस सीओ के पास आजमगढ़ के रहने वाले सपा सरकार के एक पूर्व मंत्री का फोन आया था, जिसमें उन्होंने सीओ से धमकाने वाले अंदाज में कहा कि अगली बार उनका बसपा के साथ समझौता हो रहा है। सरकार भी उन्हीं की बनेगी। ऐसे में सोच लेना तुम्हें क्या करना है। अमर सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार में भी नौकरशाही सपाइयों के इशारे पर काम कर रही है। समाजवादी पार्टी और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के विषय में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह बात सपा के लल्ला, उनके बप्पा और चच्चा से पूछनी चाहिए।

यात्रा कुछ देर के लिए रुकी....

amar singh targets Azam Khan and samajwadi party
अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को यहां पहुंचने पर पहले अमर सिंह आईआईटी के पास एक रेस्टोरेंट में अपने समर्थकों से मिले। उसके बाद नवीन मार्केट स्थित शिक्षक पार्क में उनकी यात्रा कुछ देर के लिए रुकी। यहां से यात्रा सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गई। जहां गोमती नगर कोतवाली में वह आजम खान के खिलाफ तहरीर देंगे। यात्रा में उनके साथ युवा हिंदू वाहिनी भारत के अध्यक्ष शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी नीतेंद्र यादव सहित कई समर्थक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed