{"_id":"c2b44e244e38b36cacc394219337c99a","slug":"also-good-education-in-islam-peace-and-harmony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम में भी अच्छी शिक्षा, शांति और सद्भाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लाम में भी अच्छी शिक्षा, शांति और सद्भाव
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या कुमारी से शांति एवं सद्भाव की आशा यात्रा लेकर शहर आए श्री एम (मुमताज) ने सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटों से सीधा संवाद किया। मंच से संदेश दिया कि साथ रहें, साथ चलें और साथ रहकर पराक्रम करें, तभी सकारात्मक रिजल्ट सामने आएगा।
देश तरक्की करेगा। डेढ़ घंटे के संवाद के दौरान तमाम स्टूडेंटों ने श्री एम से सवाल किया और सीधा जवाब मांगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस्लाम में भी अच्छी शिक्षा, शांति और सद्भाव का जिक्र है। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने किया, फिर शांति और सद्भाव पर संवाद शुरू हुआ।
श्री एम ने कहा कि उनका शुरुआती नाम मुमताज था, जिसे आध्यात्मिक गुरु ने बदलकर मधुकर कर दिया। अब उन्होंने यही नाम मानव को समर्पित कर दिया। हिमालय की यात्रा के दौरान कुरान और वेदांत का अध्ययन किया, फिर पता चला कि सभी धर्म समान हैं और सभी का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानपुर के लोग शांति, सद्भाव की मिसाल कायम कर सकते हैं।