{"_id":"6a5b99970255e4db7903dd16","slug":"allegations-first-then-support-neet-student-who-went-missing-from-hospital-found-after-4-hours-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले आरोप फिर लिया पक्ष: अस्पताल से गायब NEET छात्रा 4 घंटे बाद मिली; जज से बोली- अपहरण-दुष्कर्म कुछ नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले आरोप फिर लिया पक्ष: अस्पताल से गायब NEET छात्रा 4 घंटे बाद मिली; जज से बोली- अपहरण-दुष्कर्म कुछ नहीं हुआ
Sun, 19 Jul 2026 04:41 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:41 PM IST
सार
Mahoba News: लापता नीट छात्रा अस्पताल से मिली। वह प्रेमी से मिलने उप कारागार गई थी। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नीट छात्रा ने आरोपियों को निर्दोष बताया।
विज्ञापन
इलाज के बहाने अस्पताल आई छात्रा सीसीटीवी फुटेज में दिखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में चर्चित नीट छात्रा मामले में शनिवार को एक बार फिर नया मोड़ आ गया। मां के साथ इलाज कराने जिला अस्पताल आई छात्रा लापता हो गई। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा सड़क पर अकेले भागती नजर आई। चार घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा को पुलिस ने खोज लिया। उसने बताया कि वह उप कारागार में बंद प्रेमी से मिलने गई थी। न्यायालय पहुंचकर जमानत प्रार्थना पत्र दिया। उसने आरोपियों को निर्दोष बताया।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 26 वर्षीय छात्रा महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में छात्रा को खोज लिया गया था। छात्रा ने दुष्कर्म, अपहरण, नशीली इंजेक्शन लगाने व सिगरेट से दागने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें वह स्वेच्छा से शादी करते नजर आ रही थी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 26 वर्षीय छात्रा महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में छात्रा को खोज लिया गया था। छात्रा ने दुष्कर्म, अपहरण, नशीली इंजेक्शन लगाने व सिगरेट से दागने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें वह स्वेच्छा से शादी करते नजर आ रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो अभी भी उप कारागार महोबा में निरुद्ध हैं। शनिवार को नीट छात्रा पेटदर्द की शिकायत होने पर मां के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल आई और लापता हो गई। मां ने अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे खोज किया।
उसने बताया कि वह उप कारागार में बंद अपने प्रेमी मोहित से मिलने गई थी। न्यायालय पहुंचकर जमानत प्रार्थना पत्र दिया और इसमें कहा कि आरोपित निर्दोष हैं, उन्हें झूठा फंसाया गया है। उसके साथ अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है।
माता-पिता के कहने पर बयान दिए थे। छात्रा ने कहा कि अब उसे इस मामले में कुछ नहीं कहना है। उधर सीओ सिटी रविकांत गोंड ने बताया कि छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अभी उसका बयान लिया जाएगा और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह का कहना है कि छात्रा को शीघ्र बरामद किया गया। पहले वह उप कारागार गई। इसके बाद कचहरी गई। छात्रा अब अपने बयान बदल रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।