{"_id":"614995038ebc3e3de53d5b60","slug":"all-three-lost-seats-of-bjp-handed-over-to-former-dgp-brijlal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की तीनों हारी सीटें पूर्व डीजीपी बृजलाल के हवाले, तीनों सीटों के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की तीनों हारी सीटें पूर्व डीजीपी बृजलाल के हवाले, तीनों सीटों के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सदस्य
Tue, 21 Sep 2021 01:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : social media
मोदी लहर में भी हारी हुई तीन विधानसभा सीटों आर्यनगर, सीसामऊ और कैंट में इस बार जीत की जिम्मेदारी पूर्व डीजीपी और भाजपा के राज्यसभा सदस्य बृजलाल को दी गई। पहले वे सिर्फ सीसामऊ के प्रभारी थे, लेकिन अब उन्हें तीनों विधानसभा सीटों पर अपनी रणनीति के तहत चुनाव की तैयारी करने को कहा दिया गया है।
इसी सिलसिले में वे शहर आए। भाजपा में आने के बाद बृजलाल को पहली बार किसी विधानसभा सीट को जिताने की जिम्मेदारी मिली है। इन तीनों सीटों पर अनुसूचित और अल्पसंख्यक मतदाता ज्यादा हैं। कुछ महीने पहले जब उन्हें अकेले सीसामऊ विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया था, तब उन्होंने यहां के कई दौरे किए थे।
उन्होंने मुस्लिम क्षेत्रों में भी अल्पसंख्यक सम्मेलन किया था। बृजलाल के अनुसार बड़ी संख्या में मुस्लिम भाजपा से जुड़ना चाहते हैं, बस जरूरत है सिर्फ उनसे बातचीत करने की। बताया कि उन्होंने जब चमनगंज और अन्य मोहल्लों में मुस्लिम वर्ग से मुलाकात की तो बताया कि विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने उन लोगों में खौफ पैदा किया हुआ है कि भाजपा सत्ता में आती है तो मुसलमानों को सीएए के तहत बाहर कर देगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार साल में किसी भी मुसलमान के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।