{"_id":"615f261c8ebc3e62931b0bd0","slug":"alia-bhatt-invests-in-iit-s-startup-company-phool-know-what-affected-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ‘फूल’ में आलिया भट्ठ ने किया निवेश, जानिए किस बात से हुईं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ‘फूल’ में आलिया भट्ठ ने किया निवेश, जानिए किस बात से हुईं प्रभावित
Thu, 07 Oct 2021 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:24 PM IST
सार
नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए फूलों से धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने का जो काम अंकित ने शुरू किया है, उससे वे बहुत प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ठ संग अंकित
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कई अवार्ड जीत चुकी आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ‘फूल’ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ठ को भी खासा प्रभावित किया है। आलिया ने इस कंपनी में निवेश किया है। हालांकि निवेश कितने का है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के संस्थापक अंकित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की है।
आलिया ने कंपनी की तारीफ में कहा है कि नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए फूलों से धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने का जो काम अंकित ने शुरू किया है, उससे वे बहुत प्रभावित हुई हैं। महिलाओं को रोजगार देने और चमड़े के विकल्प के रूप में फूलों से फ्लैदर बनाने का भी सराहनीय काम किया है।
धूपबत्ती की सुगंध और पैकेजिंग की भी आलिया ने प्रशंसा की है। अंकित ने कंपनी की शुरुआत 2017 में की थी। इसमें मंदिरों से निकलने वाले फूलों को एकत्र करके फ्लावर साइकिलिंग टेक्नोलॉजी से धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाते हैं। इस स्टार्टअप का मुख्य उद्देश्य नदियों को प्रदूषण से बचाना था।

Trending Videos
आलिया भट्ठ
- फोटो : amar ujala
हाल में अंकित ने चमड़े का विकल्प भी तैयार किया है। फूलों से उन्होंने फ्लैदर नाम से चमड़ा तैयार किया है। कंपनी को फेयर फॉर लाइफ फेयरट्रेड एंड इकोसर्ट आर्गेनिक एंड नेचुरल का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है।
इससे पहले फूल ने आईएएन फंड, सोशल अल्फा और ड्रेपर रिचर्ड्स कपलान फाउंडेशन (सैन फ्रांसिस्को) और आईआईटी कानपुर से सीड राउंड में दो मिलियन यूएस डालर की मदद जुटाई थी। अब आलिया भट्ठ ने भी निवेश किया है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने अंकित को बधाई दी है।
ये अवार्ड मिल चुके
फूल कंपनी को संयुक्त राष्ट्र यंग लीडर्स अवार्ड, संयुक्त राष्ट्र मोमेंटम ऑफ चेंज अवार्ड, एशिया सस्टेनेबिलिटी अवार्ड हांगकांग, एलक्विटी ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स अवार्ड्स और बेकिंग ऑफ द वॉल ऑफ साइंस आदि।