फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alert about Omicron, Corona investigation increased in Kanpur dehat

ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, कानपुर देहात में बढ़ाई गई कोरोना जांच

Sat, 04 Dec 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Alert about Omicron, Corona investigation increased in Kanpur dehat
झीँझक रेलवे स्टेशन पर कोविड की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर शासन की ओर से अलर्ट जारी हुआ है। इस पर जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच दोगुना से अधिक बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शुक्रवार को बस स्टैंड, शिक्षण संस्थान और रेलवे स्टेशन में कोविड जांच के लिए सैंपल लिये गये हैं। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में ही कोविड गाइडलाइन का पालन होता नहीं नजर आ रहा है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने हर हालात से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल के पीकू वार्ड मेें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन मशीन को चलाकर मॉकड्रिल किया जा चुका है। वहीं, सिकंदरा पीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के उपकरण पहुंच चुके हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पवन ने बताया कि इंजीनियरों के अनुसार 15 दिन में प्लांट तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 15.52 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 10.41 लाख लोगों को प्रथम डोज लगी है। वहीं दूसरी डोज 5.11 लाख लोगों को लगाई गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने को जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन 300 लोगों की होने वाली कोविड जांच को बढ़ाकर अब 800 से ज्यादा कर दिया गया है। इन सब के दूसरी ओर जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में जुट रही भीड़ कोविड नियमों का पालन नहीं कर रही है। अधिकतर लोग सामाजिक दूरी और मास्क लगाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इसे देखकर अनदेखा कर रहे हैं।
शासन की ओर से कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर कोविड जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। हर हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
झींझक रेलवे स्टेशन में कोविड की जांच शुरू
झींझक/पुखरायां। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान रेलवे व बस स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की कोविड जांच कराई जाती थी। बाद में मरीज कम मिलने के बाद इसे बंद कर दिया गया। अब कोरोना के नये स्वरूप को लेकर जारी अलर्ट के बाद झींझक रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य टीमें लगाकर जांच कर रही हैं। हालांकि अभी यात्री भी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहें।

शुक्रवार को स्टेशन पर 10 यात्रियों की कोविड जांच की गई। उधर, अमरौधा ब्लॉक के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि शासन के निर्देश पर वाहनों से बाहर से आने जाने वाले लोगों की जांच शुरू करा दी गई है। शुक्रवार को पुखरायां बस अड्डा के पास और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रोककर सैंपल लिया गया। इसके लिए एलटी गौरव कुमार, शिवशंकर समेत स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed