चुनावी उठापटक: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले...'भाजपा अपनी दुकान चलाने में बहुत माहिर है'
अखिलेश अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ एक के बाद एक तीखे हमले कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा '5 साल से बेरोज़गारी ख़त्म करने के लिए कुछ नहीं किया लेकिन भाजपा अपनी दुकान चलाने में बहुत माहिर है'। आपको बताते चले कि अखिलेश ने इस लोकसभा चुनाव को महापरिवर्तन भी कहा है।
5 साल से बेरोज़गारी ख़त्म करने के लिए कुछ नहीं किया लेकिन भाजपा अपनी दुकान चलाने में बहुत माहिर है! https://t.co/rdn9UvUwRA
विज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2019
अखिलेश यादव ने क्यों कहा 'सराब-शराब का अंतर नहीं जानते लोग'
आज टेली-प्रॉम्प्टर ने यह पोल खोल दी कि सराब और शराब का अंतर वह लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2019
सराब को मृगतृष्णा भी कहते हैं और यह वह धुंधला सा सपना है जो भाजपा 5 साल से दिखा रही है लेकिन जो कभी हासिल नहीं होता। अब जब नया चुनाव आ गया तो वह नया सराब दिखा रहे हैं
