फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav  Said  BJP came to power in 2014 and will leave in 2024, people of the country have faith in IN

अखिलेश का बड़ा बयान: कहा- 2014 में सत्ता में आई भाजपा...2024 में विदा हो जाएगी, देश की जनता को INDIA पर भरोसा

Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

Etawah News: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जनता ही भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर करेगी। भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 मे सत्ता से विदा हो जाएगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav  Said  BJP came to power in 2014 and will leave in 2024, people of the country have faith in IN
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2014 में सत्ता में आई भाजपा 2024 में देश से विदा हो जाएगी। यह बात गुरुवार को रक्षाबंधन पर इटावा जिले के सैफई में अपने पैतृक आवास पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, जहां पर 80 लोकसभा सीटें हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जनता ही भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर करेगी। भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 मे सत्ता से विदा हो जाएगी। रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जहां पर रक्षाबंधन मनाया जाता है। आज के दिन हम सभी संकल्प लें कि हमारी माता-बहनें सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि लगातर इंडिया दल की बैठक हो रही है। पहले बैठक पटना, बेंगलुरु में हुई और गुरुवार से महाराष्ट्र के मुंबई में यह बैठक होने जा रही है। पूरे देश की जनता को भरोसा है यह गठबंधन। भाजपा देश से बाहर जाएगी। आज उन्हें रक्षाबंधन पर याद आया 200 रुपये सिलिंडर पर रुपये कम करना।

कहा- बृजेश पाठक पद के लायक नहीं हैं
रक्षाबंधन पर और भी महंगाई और चीजों पर रेट कम हो जाता, तो जनता को और राहत मिलती। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि बृजेश पाठक पद के लायक नहीं थे। उनकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करें। वो अपना विभाग छोड़कर हर एक बीमारी देख रहे हैं।

घोसी विधानसभा चुनाव हार रही है भाजपा
उन्होंने अपने विभाग को ही बीमार कर दिया है। अगर कोई विभाग को सही करना चाहे, तो अगले 10 साल तक सही नहीं कर पाएगा। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर लूट भ्रष्टाचार बेईमानी हुई है। अस्पताल में किसी गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। यह लोग इधर-उधर की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह लोग घोसी विधानसभा चुनाव हार रहे हैं।

बस कंडक्टर के मामले में कही ये बात
उधर, बरेली डिपो में तैनात रहे कंडेक्टर मोहित यादव के परिजनों ने भी अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने विभागीय प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे की मौत होने की बात कही। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी पूरी मद्द करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed