फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh Yadav said a big thing about Coronavirus

अखिलेश बोले- भाजपा ने रोका प्रदेश व कन्नौज का विकास, कहा- किसानों की दोगुनी आय वाला कानून आखिर कब आएगा

Wed, 25 Nov 2020 03:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Nov 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said a big thing about Coronavirus
अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने प्रदेश व कन्नौज का विकास रोक दिया है। सपा शासनकाल में जो काम हुए, उन्हें भी जहां-तहां ठप कर रखा है। किसान परेशान हैं। आय दोगुना करने का वादा कर भाजपा केंद्र व प्रदेश की सत्ता में बैठ गई।
विज्ञापन


आय दोगुना करने वाला कानून आखिर कब आएगा, पता नहीं। बुधवार को सपा अध्यक्ष ने पूरा दिन जिले में बिताया। पूर्व मुख्यमंत्री के लंबे वक्त ठहरने से सपाई उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश व कन्नौज का विकास रोक दिया है।  
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने तालग्राम में भीड़ देख कहा, भाई कोरोना से बचकर रहो। अभी तो बहुत दिक्कत आएगी। इसकी रोकथाम में शुरुआत में ही गलती की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि वैक्सीन आ गई है, तो ठीक ही है। अन्य आम रोगों की भी दवाई और ले आएं तो अच्छा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को बाहर की दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। अब सभी ने भाजपा सरकार देख ली। समझ लो अपनी सरकार अपनी ही होती है। प्रदेश सरकार के शक्ति मिशन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ विज्ञापन पर पैसा खर्च कर रही है।

यही खर्च पुलिस व व्यवस्था पर करें तो माताओं, बहनों को मदद मिलेगी। पुलिस के 100 नंबर डायल को 112 नंबर देकर पुलिस को खुलेआम लूट की छूट दे दी गई है। भाजपा की सरकार कानून पर कानून ला रही है लेकिन युवाओं को रोजगार देने, बिजली का बिल कम हो, ऐसा कानून कब आएगा। किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है।

किसान का मक्का, धान लूट लिया गया। हर तरफ महंगाई से किसान परेशान हैं। किसान के परिवार बेरोजगार हैं। प्रदेश में बीमार लोगों के इलाज के लिए दवा, बिस्तर, आईसीयू नहीं है। कानपुर के एक वृद्ध को परिजन उपचार के लिए लेकर घूमते रहे। उपचार न मिलने पर वृद्ध ने दम तोड़ दिया।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बेहाल है। बिजली के अनाप-शनाप बिल आ रहे हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आगरा खंड के शिक्षक व स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। यह भी कहा कि यदि भाजपा बिहार जैसी लूट मचाएगी तो कोई नहीं जीतेगा।

2019 के लोकसभा चुनाव में सपाइयों को रेड कार्ड दिए गए, लाठी मारी गई, यह कोई नहीं भूल सकता। देर शाम अखिलेश यादव ने कन्नौज सपा कार्यालय में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में धांधली हुई है।

भाजपा ने पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया। कोविड के नाम पर खेल हो रहा है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का भी उत्पादन नहीं किया। बिजली विभाग घाटे में है। यह बीजेपी सरकार की नाकामी है। कन्नौज के लिए एक बुक तैयार कराई है।

इसमें लोकसभा चुनाव के एक-एक बूथ का पूरा ब्योरा व कार्यकर्ताओं के कार्य के अनुभव हैं। जिसे भी मिलना है वह अब सोशल मीडिया, फोन को छोड़ इस बुक के जरिए मुझसे संपर्क कर सकेगा। इससे सपा के नाम पर केवल राजनीति कर रहे लोगों को सीख भी मिलेगी।

प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे
बड़े नेता छोटे कार्यकर्ता को तवज्जो नहीं देते, कार्यकर्ताओं की इस शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी वैमनस्यता दूर करें। इसे भी कोरोना समझकर दूर भगाएं। संगठित रहें। जल्द ही प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे। 

चित्र पर फूल चढ़ाए, परिजनों को ढांढस बंधाया
फर्रुखाबाद रोड स्थित दीपू चौहान के आवास पर उनकी बुआ जय देवी के तेरहवीं संस्कार में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। चित्र पर फूल चढ़ाने के बाद हवन में आहुतियां दीं। परिवार से बातचीत कर ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व सांसद रामबख्श सिंह वर्मा, विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख पति संजू कटियार, इंजीनियर राजन, शैलेंद्र सिंह राठौर बबल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव, रॉबिन यादव, आलोक वर्मा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमर फारूक उर्फ बंटी, नवाजिश अंसारी, आलोक दुबे, योगेंद्र यादव आदि भी रहे।

सिकंदरपुर में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष विशुनदयाल सविता के निधन पर उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार को यह कहते हुए ढांढस बंधाया कि विशुनदयाल सविता ने हमेशा पार्टी को मजबूत किया। पार्टी भी हमेेशा साथ खड़ी है।

तालग्राम में रूराखेड़ा निवासी जिला उपाध्यक्ष सुघर सिंह पाल के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। करवाचौथ के दिन सुुघर सिंह पाल के भाई परशुराम पाल का दिल का दौरा पड़ने और भतीजे गजराज का शांति पाठ के दिन करंट लगने से निधन हो गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गजराज के इकलौते बेटे साहिल(12) को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। बाबा रामप्रकाश यादव, योगेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा गजेंद्र सिंह सोनू यादव, राजन गुप्ता, डॉक्टर रामसेवक राजपूत, अनिल पटेल, जीत सिंह कनौजिया, सरजू पाल, रिपू यादव, सुनील यादव मौजूद रहे। शाम को पूर्व विधायक ताहिर हुसैन के घर वैवाहिक समारोह में गुरसहायगंज और फिर तहसील सदर के अडंगापुर गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। 

लोकतंत्र सेनानी के चित्र पर चढ़ाए पुष्प
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शाम पांच बजे नदसिया गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान गणेश द्विवेदी के पिता और लोकतंत्र सेनानी प्रेमचंद्र दुबे एवं प्रधान के भाई जयप्रकाश दुबे के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पवन द्विवेदी, अश्वनी दुबे, प्रदीप चतुर्वेदी, राजेश पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सामाजिक दूरी की उड़ीं धज्जियां
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम स्थल पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा दीं। सपा कार्यकर्ता मास्क लगाए थे। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर सके। कार्यकर्ताओं में अपने नेता को चेहरा दिखाने की होड़ दिखाई दी। भीड़ के दबाव में पंडाल फट गया। 

अहमद पटेल को दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश ने एक बड़ा नेता खोया है। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत बनाया। राजनीतिक सलाहकार होने के साथ ही वह राजनीति के मुश्किल पहलुओं को भी समझते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed