फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav attacks bjp in lok sabha elections 2019

अखिलेश यादव के भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप, बोले...पेंशन छीन ली, एंबुलेंस-यूपी 100 बर्बाद कर दी

Mon, 22 Apr 2019 01:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav attacks bjp in lok sabha elections 2019
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर हमला करने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है जब अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोपो की झड़ी लगा दी है। 
विज्ञापन


ये बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को मिनी पीजीआई में भर्ती एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायलों का हाल लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कही थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों का सबकुछ छीन लिया।
विज्ञापन

गठबंधन को ठगबंधन कहने के सवाल पर कहा कि इसका जवाब चुनाव में जनता देगी

akhilesh yadav attacks bjp in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव - फोटो : twitter
पेंशन छीन ली, एंबुलेंस बर्बाद कर दी, यूपी 100 बर्बाद कर दी अब अस्पताल बर्बाद करना चाहते हैं। यहां मिनी पीजीआई में कोई सुविधा नहीं है। यहां अस्पताल होते हुए भी आसपास के लोगों को ग्वालियर, आगरा और झांसी जाना पड़ता है। गठबंधन को ठगबंधन कहने के सवाल पर कहा कि इसका जवाब चुनाव में जनता देगी। 

एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने के सवाल पर कहा कि इसे देखेगा कौन। सरकार को  हाईवे पुलिसिंग लगानी चाहिए। सपा सरकार जो हाईवे पुलिसिंग लगाई थी उसे बाबा मुख्यमंत्री ने हटा दिया। जो बाबा मुख्यमंत्री हमारे किसानों के खेत नहीं बचा पा रहे हैं वो क्या कर पाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed