{"_id":"6668130281a9926e2e09036b","slug":"akhilesh-will-resign-from-karhal-decision-has-been-taken-after-meeting-the-public-leader-of-opposition-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: करहल से इस्तीफा देंगे अखिलेश, बोले- जनता से मिलकर लिया है निर्णय, नेता प्रतिपक्ष पर दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: करहल से इस्तीफा देंगे अखिलेश, बोले- जनता से मिलकर लिया है निर्णय, नेता प्रतिपक्ष पर दिया ये बयान
Tue, 11 Jun 2024 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:35 PM IST
सार
Etawah News: अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए भी सदन शुरू होते ही संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। कहां इसी तरह हम सभी दलित पिछड़े, कमजोर, आदिवासी सभी को साथ लेकर संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की। इसमें कहा कि करहल के कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलकर यह निर्णय लिया है कि करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर सदन में जनता के मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए भी सदन शुरू होते ही संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। कहां इसी तरह हम सभी दलित पिछड़े, कमजोर, आदिवासी सभी को साथ लेकर संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार के भर्तियां निकलने के सवाल पर कहा कि यह तो अच्छी बात है। सरकार को जल्दी अग्निवीरों को परमानेंट करने का निर्णय भी लेना पड़ेगा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने के सवाल पर कहा कि इसका निर्णय भी जल्दी आ जाएगा। ऐसा नेता चुना जाएगा, जिससे पार्टी का वोट बढ़े और पार्टी मजबूत हो।
विज्ञापन