फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Vijay Yatra started from Kanpur

यूपी इलेक्शन 2022: कानपुर से अखिलेश की चुनावी हुंकार, बोले लखीमपुर में किसानों को नहीं कानून को रौंदा गया

Tue, 12 Oct 2021 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Oct 2021 12:14 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कानपुर के जाजमऊ चुंगी से विजय यात्रा शुरू की। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि लखीमपुर में गाड़ी से किसानों को नहीं कानून को रौंदा गया है।

विज्ञापन
Akhilesh Vijay Yatra started from Kanpur
अखिलेश ने कानपुर से शुरू की विजय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्योग नगरी कानपुर से मंगलवार को समाजवादी विजय यात्रा का आगाज किया। यहां जाजमऊ गंगापुल चेकपोस्ट चुंगी पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


नोटबंदी के समय कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खंजाची नाथ ने विजय रथ यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। अखिलेश ने रथ पर चढ़ने के दौरान मीडिया से बात की। कहा कि लखीमपुर में गाड़ी से किसानों को नहीं कानून को रौंदा गया है। इस घटना काे भुलाया नहीं जा सकता है। सभी को पता था कि गाड़ी में कौन बैठा था। 
विज्ञापन


कहा कि जब भी प्रदेश में सपा ने विजय यात्रा निकाली है। तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। उन्होंने यात्रा के दौरान हर वर्ग के पास जाने की बात कही। कहा कि कानपुर औद्योगिक नगरी तबाह हो चुकी है। अखिलेश यादव का काफिला मंगलवार सुबह करीब 12 बजे जाजमऊ गंगा पुल पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी विजय यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे। साथ ही जनता को प्रदेश की भाजपा सरकार की कमियां बताएंगे। महंगाई, महिला उत्पीड़न पर बीजेपी को घेरा।

Akhilesh Vijay Yatra started from Kanpur
जोश से लबरेज दिखे सपाई - फोटो : अमर उजाला
कहा कि  सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इस विजय यात्रा के साथ वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे। जिसके जरिए वह विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। अखिलेश ने अपने रथ रूपी बस में छत से खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

अखिलेश ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा की यात्रा आयी है। तब-तब प्रदेश में परिवर्तन हुआ है। अखिलेश ने कहा कि ये रथयात्रा के माध्यम से वे किसानों, बुजुर्गो का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना के बारे में कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ-साथ कानून को भी कुचला गया है।

उनका प्रतिनिधि मंडल लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिलने गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है। यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है। इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।
 

यात्रा रूट (मंगलवार)
सुबह 11 बजे-गंगा पुल पर आगमन
सुबह 11:30 बजे नौबस्ता में स्वागत
दोपहर दो बजे : नयवेली लिग्नाइट बिजली घर घाटमपुर में स्वागत
शाम पांच बजे-यात्रा हमीरपुर पहुंचेगी (यहीं रात्रि विश्राम)

(बुधवार)
सुबह 10 बजे-हमीरपुर से प्रस्थान
सुबह 11 बजे-कुरारा हमीरपुर में स्वागत
दोपहर दो बजे-कालपी (जालौन) में स्वागत
शाम चार बजे-माती (कानपुर देहात) में स्वागत और सभा (समापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed