फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh behavior displeases family of martyr

अखिलेश के बर्ताव से शहीद के परिजन नाराज, सपा समर्थकों की नारेबाजी से आक्रोश

Mon, 01 May 2017 12:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 01 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
akhilesh behavior displeases family of martyr
सपा समर्थक लगा रहे थे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे

शहीद आयुष के परिजनों को ढांढस बधाने पहुंचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बर्ताव शहीद के परिजनों को नहीं भाया। इसकी वजह बड़ी गंभीर है। कानपुर के डिफेंस कालोनी स्थित आयुष के घर में जाने के दौरान अखिलेश समर्थक सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर जबरन घर में घुस आये थे। घर में अखिलेश को पहले नीचे कमरे में बैठाया गया, लेकिन वह इंतजार न कर सके।

विज्ञापन

 

परिजनों ने अखिलेश को बताया कि सैन्य अफसर (एक कर्नल) परिजनों से अभी कुछ आवश्यक बात कर रहे हैं। कुछ समय इंतजार कर लें लेकिन अखिलेश यह बोलकर पहले फ्लोर में स्थित कमरे (जहां परिजन बैठे थे) में जा धमके और कहा कि ‘क्या अफसर मुझसे बढ़कर हैं?’ पूर्व सीएम का यह रवैया और बर्ताव शहीद के परिजनों को नागवार गुजरा । चर्चा रही कि जब अखिलेश पहुंचे थे, तब ही परिजन नहीं चाहते थे कि वह यहां उनसे मिलने आएं। इसके बाद शहीद कैप्टन के घर पर ही अखिलेश के समर्थकों ने ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे, उनके समर्थकों को ये तक ख्याल नहीं था कि वह शहीद के घर उनके परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं न कि किसी जनसभा को संबोधित करने।

विज्ञापन

 

अखिलेश के साथ आई सपाईयों की भीड़ और सपा के समर्थन में नारेबाजी वहां पर मौजूद शहीद के परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्लेवालों को बिल्कुल भी नहीं भाई। इस दौरान कुछ लोगों ने दबी जुबान से कहा कि ‘रस्सी जल गई है, पर बल नहीं गया’। इस दौरान गुस्साये कुछ लोगों ने नारेबाजी कर रहे एक सपा समर्थक को पीट भी दिया। वहीं, गेट पर विधायक सोहेल अंसारी भी अंदर पहुंचने की जद्दोजहद करते रहे। उन्हें नीचे ही रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed