{"_id":"5b388e9c4f1c1bb0318b998a","slug":"akhiesh-yadav-birthday-special-stories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेषः जब अखिलेश को पड़ी डांट, कैसे टूट गई थी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन विशेषः जब अखिलेश को पड़ी डांट, कैसे टूट गई थी नाक
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। 1 जुलाई 1973 को जन्में अखिलेश यादव के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों से रूबरू कराते हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। डालते हैं एक नजर किस तरह सैफई से संसद तक अखिलेश ने तय किया अपना सफर...
अखिलेश यादव
इंटर की पढ़ाई के बाद का ही अखिलेश के जीवन से जुड़ा एक किस्सा काफी प्रसिद्ध हुआ। बात नब्बे के दशक की है। तब मुलायम सिंह प्रदेश के मुखिया थे। इस दौरान एक दिन मुलायम इटावा पहुंचे। मुलायम से मिलने और उनको देखने के लिए अच्छा खासा जन सैलाब उमड़ा। इसी दौरान अखिलेश ने अपने पिता से जिद करते हुए कहा कि मैं भी हवाई जहाज में बैठूंगा।
अखिलेश यादव
बताते हैं कि इस दौरान मुलायम ने अखिलेश को डांटते हुए कहा कि यह तुम्हारे लिए नहीं हैं। लेकिन मुलायम को क्या पता था कि जिस बेटे को वो हवाई जहाज में बैठने से मना कर रहे हैं वही लड़का एक दिन सूबे में ही नहीं देश से विदेश तक अपनी पहचान बनाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव
सियासत के माहिर खिलाड़ी अखिलेश यादव फुटबाल के भी प्रेमी और अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। फुटबाल के खेल के खेल के ही दौरान अखिलेश को चोट लगी। इस चोट से अखिलेश की नाक में काफी गहरी चोट आई। मैसूर में कॉलेज के दिनों में फुटबाल खेलते हुए अखिलेश की नाक टूट गई थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
पिता मुलायम अखिलेश को डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने नाक की सर्जरी कराने से इनकार कर दिया था। अखिलेश को मैसूर से इतना अधिक लगाव था कि चार साल की पढ़ाई के दौरान वो केवल एक बार ही घर अाए।