फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajay Kapoor said he joined BJP after being influenced by the policies of Modi and Yogi

Kanpur: अजय कपूर बोले- मोदी और योगी की नीतियों से प्रभावित हो भाजपा में आया

Sat, 16 Mar 2024 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Mar 2024 11:29 PM IST
सार

भाजपा में आने के बाद पहली बार कानपुर के केशवनगर स्थित कार्यालय पहुंचे अजय कपूर का स्वागत हुआ। यहां उन्होंने सबसे पहले श्रीराम का जयघोष किया।

विज्ञापन
Ajay Kapoor said he joined BJP after being influenced by the policies of Modi and Yogi
भाजपा में आने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे कपूर का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस से लगभग 35 वर्षों तक जुड़े रहे तीन बार के विधायक अजय कपूर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार शनिवार को केशवनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले श्रीराम का जयघोष किया। इसके बाद कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और ग्रहमंत्री अमित शाह की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अजय कपूर को पार्टी का पटका, भगवा टोपी और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने अजय कपूर से कहा कि वह पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के कार्य में सक्रिय रूप से जुटें। कांग्रेस पर तंज कसते हुए अध्यक्ष ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने वाले राहुल गांधी को शायद पता नहीं है कि मोहब्बत दुकानों में बिकने की चीज नहीं है। पीएम मोदी को देश के 140 करोड़ लोगों से मोहब्बत है। इस अवसर पर दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, दिनेश कुशवाहा, अनूप अवस्थी, संदीप ठाकुर, मनीष त्रिपाठी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महाना से भी मिले अजय कपूर
महानगर आगमन पर सबसे पहले अजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके घर जाकर मुलाकात की। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे लाल बंगला स्थित महाना के आवास पर गया। वहां कुछ देर रहने के बाद भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय आ गए। आवास पर महाना ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बीडी राय, सुरेंद्र अवस्थी सहित मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन की दुकानों में जाकर लाभार्थियों से ली जानकारी
कानपुर। शनिवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने साकेतनगर, परमपुरवा, ट्रांसपोर्टनगर, श्यामनगर, ओमपुरवा, जुगईपुरवा, समाधि पुलिया सहित एक दर्जन राशन वितरण की दुकानों पर जाकर लाभार्थियों से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने लाभार्थियों से राशन वितरण, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ में होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर जसविंदर सिंह, अंकुर गुप्ता, मेनका सेंगर, विक्की मूरजानी, तेज बहादुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed