फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ahmed hasan public meeting

मोदी और माया में झूठ बोलने की होड़ लगीः अहमद हसन

Thu, 16 Feb 2017 01:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
ahmed hasan public meeting
अहमद हसन
कन्नौज के तिर्वा में जनसभा के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि मोदी व माया में झूठ बोलने की होड़ लगी है। दोनों नेता अपनी जनसभाओं में झूठे वायदे व आरोपों के जरिए प्रदेश की जनता को बरगला रहे हैं। शिक्षा मंत्री अहमद हसन बुधवार की दोपहर तिर्वा कस्बे के सांस्कृतिक लान में सपा प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


बसपा पर आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में ही सबसे अधिक घोटाले हुए। कई आरोपी मंत्री जेल तक पहुंचे। चोरी बलात्कार के आरोप में भी बसपा विधायकों का नाम सामने आया। पीएम नरेंद्र मोदी को यूपी के विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन


पीएम खुद बताएं कि उन्होंने अभी तक कितने युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। नोटबंदी के चलते अन्य प्रांतों में काम कर रहे प्रदेश के तीस लाख युवा बेरोजगार होकर यूपी लौट आए हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed