फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra-Lucknow Expressway Scam: Report on the then SDM, two Tehsildars, Naib Tehsildar, Deputy Registrar and Lekhpal

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे घोटाला: तत्कालीन एसडीएम, दो तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उपनिबंधक व लेखपाल पर रिपोर्ट

Sun, 05 Sep 2021 02:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Sep 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway Scam: Report on the then SDM, two Tehsildars, Naib Tehsildar, Deputy Registrar and Lekhpal
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले तहसीलदार - फोटो : amar ujala
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में किसानों की ली गई जमीनों में लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा भी कर रही है। छिबरामऊ कोतवाली में तहसीलदार ने तत्कालीन एसडीएम, दो लेखपाल, नायब तहसीलदार, उपनिबंधक व लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


छिबरामऊ प्रतिनिधि ने बताया कि घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन एसडीएम उदयवीर सिंह, तहसीलदार ऋषि कांत राजवंशी, शिव नरायन पांडेय, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, उप निबंधक प्रधुम्न सिंह, लेखपाल अरुण कुमार व विक्रेता राजेश कुमार और श्रीमती केसर देवी के खिलाफ तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने विभिन धाराओं में छिबरामऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि सपा सरकार में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया गया था।एक्सप्रेस वे के लिए ली गई किसानों की जमीनों में जमकर धांधली की गई। कृषक जमीन को व्यावसायिक दिखाकर बैनामा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सौरिख ब्लॉक के बहादुरपुर मझिगमा के एक खेत मे राजेश तथा केसर देवी ने उसकी वास्तविक कीमत 19 लाख प्रति हेक्टेयर की जगह 90 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से बैनामा कराकर लाखों रुपया का चूना सरकार को लगाया। शिकायतों की प्राथमिक जांच के बाद तहसीलदार ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed