{"_id":"5b62e21b4f1c1bab7d8b6035","slug":"agra-lucknow-expressway-damage-in-etawah-and-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के गढ़ में ही धंस गया लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे, भाजपाई बोले-'काम बोलता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के गढ़ में ही धंस गया लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे, भाजपाई बोले-'काम बोलता है'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Aug 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
यह एक्सप्रेस-वे अखिलेश यादव सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ में ही धंस गया। अपनी सरकार में जिस काम की वह हमेशा तारीफें करते नहीं थकते थे आज वही एक्सप्रेस वे का निर्माण अब सवालों के घेरे में आ गया है। बारिश के मौसम में एक्सप्रेस वे की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इसपर जाने से भी लोग डर रहे हैं। पहले आगरा और अब कन्नौज व इटावा में एक्सप्रेस-वे कई जगहों पर धंसा है। केवल यही नहीं उन्नाव के पास भी एक्सप्रेस वे की सड़क उखड़ने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं भाजपा नेताओं ने इस प्रकरण पर अखिलेश यादव की सरकार के काम काज पर उंगली उठाते हुए सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक्सप्रेस वे का 'काम बोलता है' का स्लोगन लिखकर सपा सरकार की खिल्ली उड़ाई जा रही है।
50 फीट गहरे गड्ढे में गिरी थी एसयूवी
बुधवार को बारिश से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन आगरा के पास धंस गई थी। जिसकी वजह से एक तेज रफ्तार एसयूवी इस गड्ढे में जा गिरी। कार में बैठे 4 लोग बाल-बाल बच गए। कार चालक रचित ने बताया कि जीपीएस सिग्नल नहीं मिलने से वे सर्विस लेन पर आ गए और हादसा हो गया।
कन्नौज के सौरिख में एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन दो स्थानों पर धंसी। ठठिया में एक्सप्रेस वे के सेफ्टी गार्ड के पास का हिस्सा धंसा। इटावा में एक्सप्रेस वे पर 131-132 किलोमीटर के बीच में भांती गांव के पास (सौरिख की ओर आने पर) एक्सप्रेस वे धंसा गया।
विज्ञापन
इससे पहले भी उन्नाव में बुधवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे इस बरसात की पहली झपट ही नहीं संभाल सका था। उन्नाव जिले के औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने एक्सप्रेस का करीब पांच मीटर लंबा हिस्सा मंगलवार रात एकाएक धंस गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क के प्रभावित हिस्से पर वाहनों का दबाव कम था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
एक्सप्रेस-वे धंसने वाले हिस्से के करीब ही सई नदी का पुल है। एक्सप्रेस-वे के किनारे का हिस्सा धंसने की जानकारी पर वाहनों को सड़क के बीच के भाग से गुजारा गया। बुधवार सुबह से ही यूपीडा की टीम ने मरम्मत शुरू करा दी। मौके पर काम कर रहे श्रमिकों के मुताबिक सड़क धंसने से गहराई दरार आठ से दस इंच तक गहरी है।

13 दिसंबर को भी इसी स्थान पर सड़क में दरार आ गई थी
इसके उद्घाटन के दौरान यहां फाइटर प्लेन को उतारा गया था
इससे पहले 13 दिसंबर को भी इसी स्थान पर सड़क में दरार आ गई थी। इसके अलावा बांगरमऊ, हसनगंज व गंजमुरादाबाद के पास भी कई स्थानों पर मिट्टी बहने से सड़क के किनारे खतरनाक हो गए हैं। बांगरमऊ के देवखरी और गहरपुरवा के सामने एक्सप्रेस-वे के नीचे अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया है। जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
राइट्स करेगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे निर्माण की जांच
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे जगह-जगह धंस रहा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के धंसने की वजह से उसमें एसयूवी गिरने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। एक्सप्रेस वे का निर्माण कराने वाली यूपीडा ने इसकी मरम्मत का काम उसी कंपनी को करने के निर्देश दिए हैं जिसने इसका निर्माण कार्य किया था। वहीं इस प्रकरण की जांच भारत सरकार की संस्था राइट्स से कराने का फैसला भी लिया गया है। यूपीडा द्वारा इस बाबत जारी किए गये बयान में कहा गया कि अत्याधिक वर्षा के कारण आगरा से 16.30 किमी पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की साइड रोड को एकत्र पानी ने 15-20 मीटर काट दिया। इसकी मरम्मत का कार्य निर्माण एजेंसी को अपने ही खर्च पर करना है। इस मामले की जांच के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी राइट्स को 15 दिन का समय दिया गया है। साथ ही सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि अतिवृष्टि के कारण पूरी सतर्कता बरतें एवं पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।