फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra-Kanpur highway jammed for seven and a half hours

लॉकडाउन: आगरा-कानपुर हाईवे साढे़ सात घंटे रहा जाम, धूप में बिलबिलाए लोग, रेंगते हुए शुरू हुआ यातायात

Tue, 12 May 2020 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 May 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Agra-Kanpur highway jammed for seven and a half hours
आगरा एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
आगरा-कानपुर हाईवे की एक लेन पर सोमवार देर रात ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने और मंगलवार सुबह दूसरी लेन पर मरम्मत का काम चलने के कारण जाम लग गया। करीब साढे़ सात घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। भारी वाहन आड़े तिरछे खड़े होने से सर्विस रोड पर भी आवागमन प्रभावित रहा। चालक और वाहनों पर सवार लोग धूप में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने उतरकर आसपास छोटे पौधों की छांव का सहारा लिया। दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस ने एक लेन से दोनों तरफ का यातायात रेंगते हुए शुरू कराया। एनएच-2 (आगरा कानपुर हाईवे) में सोमवार रात करीब तीन बजे ओवरटेक करने के चक्कर में दो ट्रक टकरा गए। इससे कानपुर से आगरा जाने  वाली लेन में यातायात ठप हो गया। वाहन दूसरी लेने से निकलते रहे।
विज्ञापन


करीब छह बजे जेबीसी से ट्रकों को हटाया गया। सुबह करीब आठ बजे आगरा से कानपुर जाने वाली लेन पर मरम्मत का काम शुरू होने से यातायात रोक दिया गया। कुछ ही देर में आईटीआई चौराहा के पास से मानकिपुर मोड़ तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर यातायात ठप होने से ट्रक और अन्य वाहन चालकों ने वाहन सर्विस रोड से निकालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Agra-Kanpur highway jammed for seven and a half hours
वापस जाते हुए जाम में फंसे लोग - फोटो : amar ujala
सर्विस रोड पर गड्ढे होने और आड़े तिरछे वाहन खड़े हो जाने से सर्विस रोड पर आवागमन भी ठप हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस हाईवे पर पहुंची और तिरछे खड़े वाहनों को निकलवाना शुरू किया। करीब ढाई घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। इस प्रकार करीब साढे़ सात घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

तेज धूप में प्यास से परेशान हुए चालक और मजदूर
जाम में फंसे 15 से अधिक ट्रकों के ऊपर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से लौट रहे मजदूर और उनके परिवार सवार थे। ट्रकों पर सवार मजदूरों की संख्या 30 से 40 थी। दोपहर में तेज धूप होने से मजदूर और उनके परिवार प्यास से बिलबिलाते रहे। कुछ ट्रकों के नीचे बैठ गए तो कुछ ने कपड़े व धोती दो ट्रकों में बांधकर छाया की। जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहे सुशील भी परिवार के साथ ट्रक में सवार थे।

धूप के कारण आईटीआई चौराहे पर ट्रक से उतर गए और पेड़ की छांव का सहारा लिया। सुशील ने बताया कि जयपुर वेलदारी करते हैं। अब फर्रुखाबाद तक क्या साधन मिलेगा कुछ नहीं कर सकते। प्यास के कारण मजदूर आसपास लगे हैंडपंप पर भीड़ लगाकर प्यास बुझाते रहे। हरियाणा से लखनऊ जा रहे धर्मेंद्र ने बताया जाम की वजह से ट्रक से उतर गए। आगे पैदल जाएंगे, कोई वाहन मिला तो बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed