फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agniveer Recruitment 2022 will be recruited from 19 in Farrukhabad, 1.13 lakh candidate will be included

Agniveer Recruitment 2022:  फर्रुखाबाद में 19 से होगी अग्निवीरों की भर्ती, 1.13 लाख होंगे शामिल

Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
सार

फर्रुखाबाद में 19 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें 12 जनपद के युवा प्रतिभाग करेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। इसको लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2022 will be recruited from 19 in Farrukhabad, 1.13 lakh candidate will be included
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते कर्नल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जनपद में 19 अगस्त से सेना में अग्निवीरों की भर्ती शुरू होगी। इसमें एक लाख 13 हजार 41 युवा शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी के लिए रूपरेखा बनाई।

विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि 19 अगस्त से 15 सितंबर तक फतेहगढ़ स्थित छावनी क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया चलेगी। जिलाधिकारी ने भर्ती के दौरान फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, मेडिकल फर्स्ट एड पोस्ट, सैनिटाइजर, सफाई, मोबाइल टायलेट, प्रकाश व्यवस्था, बेरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्वाइंट पर बॉडी कैमरा व वायरलेस सेट के साथ पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाए। चेक पोस्ट बनाने के साथ सफाई कर्मचारी लगाए जाएं। अभिलेखीय जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग से टीम गठित करने के निर्देश दिए। कर्नल विजय राना ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए 12 जनपदों के एक लाख 13 हजार 41 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जनपद के कितने हैं अभ्यर्थी
अग्निवीर की भर्ती के लिए एक लाख 13 हजार 41 युवाओं ने पंजीकरण किया है। इसमें फर्रुखाबाद के 11,139, शाहजहांपुर के 10,452, बहराइच के 6259, बलरामपुर के 2702, बरेली के 15,657, बदायूं के 12,117, हरदोई के 14,044, लखीमपुर के 3177, लखीमपुर खीरी के 9260, पीलीभीत के 7761, संभल के 8070, श्रावस्ती के 1401, सीतापुर के 11,212 युवा शामिल हैं।

19 अगस्त से सात सितंबर तक दौड़ कराई जाएगी। दौड़ में पास होने वाले युवाओं का आठ से 15 सितंबर से शारीरिक परीक्षण होगा। प्रति दिन आठ हजार युवा दौड़ में शामिल होंगे। दौड़ वाले मैदान व भीड़ वाले स्थान पर एंबुलेंस तैनात रहेगी। दो कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी। वहां प्रत्येक अभ्यर्थी थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। डीएम ने भर्ती में आने वाले युवाओं के रुकने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, एसडीएम गौरव शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed