{"_id":"60fa76420e4ed56ec91dd97b","slug":"after-the-order-of-the-government-kanpur-police-commissioner-changed-the-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शासन के आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर ने बदली प्रणाली, अब इंस्पेक्टर की जगह थानेदार होंगे एसएसआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर ने बदली प्रणाली, अब इंस्पेक्टर की जगह थानेदार होंगे एसएसआई
Fri, 23 Jul 2021 01:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर के बनाए मानकों पर खरे उतरने वाले एसएसआई को ही तैनाती मिलेगी। कमिश्नरी लागू होने से पहले तीन चार थानों में एसएसआई थानों के एसओ (स्टेशन ऑफिसर) थे।
विज्ञापन
असीम अरुण कमिश्नर कानपुर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर कमिश्नरी व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब हर जोन के दो-दो थानों में एसएसआई (सीनियर सबइंस्पेक्टर) की तैनाती की जाएगी। वर्तमान में कमिश्नरी के सभी 34 थानों में इंस्पेक्टर रैंक के अफसर ही थानेदार हैं।
पुलिस कमिश्नर के बनाए मानकों पर खरे उतरने वाले एसएसआई को ही तैनाती मिलेगी। कमिश्नरी लागू होने से पहले तीन चार थानों में एसएसआई थानों के एसओ (स्टेशन ऑफिसर) थे। जब कमिश्नरी लागू हुई तो इन थानों में भी इंस्पेक्टर को थानेदारी की कमान दी गई।
इस बीच शासन ने आदेश जारी किया है कि पचास फीसदी तक एसएसआई की तैनाती थानों में की जाए। इसको देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने निर्णय लिया है कि तीनों जोन, पूर्वी, पश्चिमी और साउथ के दो-दो थानों में एसओ की तैनाती की जाएगी। जिससे एसएसआई को थानेदारी करने का अनुभव मिले और जब वह इंस्पेक्टर की रैंक पर पहुंचे तो सहूलियत हो। ये बदलाव जल्द लागू कर थानों में एसओ की तैनाती कर दी जाएगी।

शहर के भीतर के थानों में होगी तैनाती
कमिश्नरी में चार बड़े थाने हैं। इसमें चकेरी, नौबस्ता, बर्रा, कल्याणपुर और बिठूर थाने शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि इन थानों में अनुभवी इंस्पेक्टर की ही तैनाती रहेगी। शहर के भीतर के जो थाने हैं उनमें एसओ की तैनाती की जाएगी। कुल मिलाकर पूरी कमिश्नरी के छह थानों में एसओ तैनात होंगे।
बेदाग होनी चाहिए छवि
दरअसल, थानों में एसओ की तैनाती के लिए एसएसआई मानकों पर खरा उतरना पड़ेगा। पुलिस कमिश्नर व एक दो अन्य उच्चाधिकारियों ने मानक तय किए हैं। जिसमें एसएसआई को बेदाग होना चाहिए। अगर विभागीय कोई उपलब्धि है तो उसको भी प्राथमिकता मिलेगी। बेहतर गुडवर्क करने वाले और उनकी सक्रियता देखी जाएगी। एक सूची तैयार की जाएगी। जिनको समय समय पर एसओ का चार्ज दिया जाएगा।