फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the implementation of 5 percent GST in food items, price increase further

महंगाई की मार: हरी सब्जियों के दामों में आई तेजी, खाद्य पदार्थों में पांच फीसदी जीएसटी लागू होने के बाद और बढ़े दाम

Tue, 19 Jul 2022 12:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jul 2022 12:27 PM IST
सार

दाल, चावल, अनाज, दही-लस्सी आदि के लिए अब लोगों को अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे। जरूरत की तमाम वस्तुओं पर सरकार ने जीएसटी की दरें बढ़ा दी हैं। सरकार ने कई वस्तुओं को पहली बार जीएसटी के दायरे में लाया है। 

विज्ञापन
After the implementation of 5 percent GST in food items, price increase further
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले एक सप्ताह में हरी सब्जियों के दामों में लगे तड़के ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। लौकी 40 रुपये किलो तो कद्दू 20 रुपये किलो हो गया है। हरी धनिया 350 रुपये किलो में है। अदरक के भाव भी 80 रुपये किलो हो गए हैं। गोभी 50 से 100 रुपये प्रति पीस है। टमाटर जरूर 10 रुपये सस्ता हुआ है और आलू के दाम स्थिर हैं। चक्की आटा एक रुपये प्रति किलो बढ़कर 25 रुपये हो गया है। हालांकि दालों के दाम स्थिर हैं। वहीं सरसों और रिफाइंड के दाम 20 रुपये लीटर कम हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, जीएसटी काउंसिल ने लोकल खाद्य पदार्थों और प्री पैकेज्ड उत्पादों पर पांच फीसदी जीएसटी प्रस्तावित की थी। कंपनियों ने डीलरों को 18 जुलाई के बाद से ही बढ़े दाम पर उत्पाद मिलने की जानकारी दी है। दाम बढ़ने के बाद आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं एक लीटर दूध के दाम 55 रूपये व डेयरी वाले एक लीटर दूध के दाम 58 रुपये हैं।
विज्ञापन


सब्जियों के दाम प्रति किलो रुपये में
सब्जी एक सप्ताह पहले अब
लौकी    20 40
कद्दू 10 30
तरोई 30 50
करेला  40 50
टमाटर   50 70
आलू   20-25  20-25 
प्याज  15-20 30-40

दालों के भावों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं 
दाल पहले अब
अरहर फूल  110-115 120-125
अरहर स्पेशल   85 80-82
चना दाल   60 56-60
उड़द हरी   140    150
 
तेल के दाम पहले अब
सरसों का तेल 180  185
रिफाइंड      190  200


बातचीत

बाजार में सब कुछ महंगा ही बिक रहा है। बताया जा रहा है कि आटा, दाल, चावल, दही आदि के दाम बढ़ने वाले हैं। इससे से तो किचन का बजट ही बिगड़ जाएगा। - आकांक्षा बाजपेई

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी फल महंगे हो रहे हैं तो कभी सब्जी महंगी हो रही है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।- उपमा द्विवेदी

टमाटर छोड़कर हरी सब्जियां और महंगी हो गई हैं। हरी धनिया 350 रुपये किलो में बिक रही है। चक्की वाला आटा भी महंगा हो गया है। - संगीता तिवारी

महंगाई से घर का खर्च बढ़ता जा रहा है और बचत कम हो गई है। सब्जी, फल सब कुछ महंगा है। किचन का बजट बढ़ता ही जा रहा है। - सुनीता द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed