{"_id":"61dd746dc148d962d74e3051","slug":"after-swami-prasad-maurya-bjp-mla-of-tindwari-brijesh-kumar-prajapati-resigned-blamed-the-government-that-corrupt-officers-and-syndicate-dominates-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक बृजेश कुमार का इस्तीफा, सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक बृजेश कुमार का इस्तीफा, सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
Tue, 11 Jan 2022 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:17 PM IST
सार
स्वामी प्रसाद मौर्य के कबीना मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांदा में तिंदवारी क्षेत्र के भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने भी उनके समर्थन इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपनी ही सरकार पर भ्रष्ट अफसर और सिंडीकेट के हावी होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विधायक बृजेश कुमार प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के कबीना मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही बांदा में तिंदवारी क्षेत्र के भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने भी उनके समर्थन में भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे त्यागपत्र में बृजेश ने भी लगभग वही भाषा का इस्तेमाल किया है जो स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने इस्तीफे में लिखी है।
गौरतलब है कि बृजेश पूर्व से ही स्वामी प्रसाद मौर्य के ग्रुप में समर्थक माने जाते रहे हैं। उन्हीं के कोटे से उन्हें तिंदवारी से भाजपा ने टिकट दिया था। अपने कार्यकाल में बृजेश कई बार सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस सरकार में भ्रष्ट अफसर और सिंडीकेट हावी है। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बृजेश के भी सपा में शामिल होने की चर्चा है।