फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After Lucknow, now a new model of employment in Kanpur- Dinesh Sharma

लखनऊ के बाद अब कानपुर में रोजगार का नया मॉडल, पढ़ाई संग छात्रों को मिलेगी नौकरी: डिप्टी सीएम

Tue, 03 Sep 2019 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Sep 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
After Lucknow, now a new model of employment in Kanpur- Dinesh Sharma
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जल्द ही युवाओं को पढ़ाई के साथ नौकरी हासिल करने का मौका मिलेगा। इसके लिए विशेष तरह का कोर्स डिजाइन किया जाएगा। यह बातें मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं। वह यहां छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आयोजित छात्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने बताया कि लखनऊ में उन्होंने इसकी शुरूआत कर दी है। अब कानपुर और फिर पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा। इसके लिए शहर के उद्योगपतियों से मदद मांगी गई है। उनके साथ मिलकर कोर्स डिजाइन किया जाएगा। उन कोर्स में जिन छात्रों को दाखिला मिलेगा उनकी आधी फीस संबंधित इंडस्ट्री वहन करेगा जबकि आधी फीस छात्रों को देनी होगी।
विज्ञापन

12 दिन में इंटर, 14 दिन में होगी 10वीं की परीक्षा- डिप्टी सीएम

यही नहीं इंडस्ट्री की तरफ से छात्र को प्रत्येक माह दस हजार रुपये दिया जाएगा। कोर्स कंप्लीट होने के बाद छात्र को उसी कंपनी में 2.20 लाख शुरूआती सालाना पैकेज में जॉब मिल जाएगी। डॉ. शर्मा ने इसके लिए कानपुर के उद्योगपतियों को आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, श्रीहरि बोरिकर, भूपेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, कमलनयन, डॉ0 अनूप सिंह, अभिनव चतुर्वेदी. डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. हरेश प्रताप सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. विवेक द्विवेदी, डॉ. श्यामबाबू गुप्त आदि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में 10वीं, 12वीं और स्नातक की परीक्षाएं नकलविहीन हो रही हैं। जबकि कभी पहले यहां परीक्षाओं के लिए टेंडर उठाए जाते थे। पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि प्रदेशों के बच्चे यहां से फॉर्म भरते थे और उनकी जगह दूसरे परीक्षा देते थे। डॉ. शर्मा ने बताया कि अब शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शैक्षिक पंचांग जारी किया जा रहा है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा 14 दिन और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 दिन में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed