फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After Diwali, 11 HBTU students will have to complete their gardening punishment

Kanpur News: दीपावली के बाद एचबीटीयू के 11 छात्रों को पूरी करनी होगी बागवानी करने की सजा

Mon, 20 Oct 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
After Diwali, 11 HBTU students will have to complete their gardening punishment
कानपुर। अनुशासनहीनता के कारण परीक्षाओं से निष्कासित एचबीटीयू के 11 छात्रों को दीपावली के बाद बागबानी करने की सजा पूरी करनी होगी। विवि प्रशासन का कहना है कि पहले परीक्षा की व्यस्तता और फिर दीपावली की छुट्टियों के कारण छात्रों से सजा पूरी नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन


19 सितंबर को एचबीटीयू तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों के बीच नमस्कार न करने को लेकर गुरुदेव चौराहा के पास कहासुनी हुई थी। वहां मारपीट के बाद छात्र विवि कैंपस स्थित रमन हॉस्टल आ गए जहां फिर मारपीट और गालीगलौज हुई। दो छात्रों के सिर पर चोट लगी थी।
विज्ञापन


प्रथम दृष्ट्या 11 छात्र दोषी मिले थे जिसमें सात छात्र तृतीय वर्ष और चार छात्र अंतिम वर्ष के हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. अलख ने दोषी छात्रों को 2025-26 के मिड सेमेस्टर एवं विवि की सभी गतिविधियों से निष्कासित कर दिया था। इन छात्रों को 15 दिन तक बागवानी करने का दंड दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्कासित करने के बाद काफी समय तक छात्र संस्थान नहीं पहुंचे। बागवानी की सजा को लेकर विवि प्रशासन भी गंभीर नहीं दिखाई दिया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि अनुशासनहीनता पर छात्रों को समाज सेवा से जुड़ी सजा देने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। प्रो. अलख का कहना है कि दीपावली की छुट्टियों के बाद ही बागवानी की सजा छात्रों से पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed