{"_id":"61969c6e2fcab36bfa55e7f6","slug":"affordable-pathology-tests-started-in-csjmu-check-at-half-rate-from-private-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू में सस्ती पैथोलॉजी जांचें शुरू: निजी लैब से आधे रेट पर जांचें, फिजियोथेरेपी की ओपीडी भी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू में सस्ती पैथोलॉजी जांचें शुरू: निजी लैब से आधे रेट पर जांचें, फिजियोथेरेपी की ओपीडी भी चालू
Fri, 19 Nov 2021 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Nov 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज में पैथोलॉजी की नई जांचें शुरू की गई हैं। जांचें निजी पैथोलॉजी की तुलना में आधे रेट पर की जाएंगी। फिजियोथेरेपी की ओपीडी भी शुरू हुई है।
गुरुवार को विवि के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने नारियल फोड़कर लैब की नई मशीनों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बताया कि रोगियों के सैंपल घरों से लेने की भी व्यवस्था होगी। विवि का एप बनेगा। इस पर रोगी सैंपल देने के लिए सूचना दे सकेंगे।
कुलपति ने बताया कि पैथोलॉजी में 129 प्रकार की जांचें हो सकती हैं। इनमें हीमोटोलॉजी, सीरोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, थायराइड, प्रोलैक्टिन, प्रोजेस्ट्रान, विटामिन डी, डाइमर, कैंसर मार्कर्स आदि जांचें हैं। व्यक्ति के पूरे शरीर का चेकअप भी होगा।
विज्ञापन
जांचों के बाद रिपोर्ट भी रोगी के घर पहुंचाई जाएगी। फिजियोथेरेपी ओपीडी का पंजीकरण शुल्क 50 रुपये और मशीनों से उपचार का प्रतिदिन शुल्क 50 रुपये है। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. प्रवीण कटियार, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. सौमित्र महेंद्र आदि रहे।