{"_id":"5df3d00a8ebc3e87c56e920d","slug":"advocate-announcing-to-fight-the-unnao-case-of-accused-get-threat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म कांड: आरोपियों का केस लड़ने की घोषणा करने वाले वकील को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म कांड: आरोपियों का केस लड़ने की घोषणा करने वाले वकील को मिली धमकी
Sat, 14 Dec 2019 02:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपियों का केस लड़ने की घोषणा करने वाले वकील को उसके बस्ते में जाकर कुछ अनजान लोगों ने मुकदमा न लड़ने की धमकी दी। वकील ने इसकी शिकायत एसपी से की। अगले ही दिन कचहरी में बस्ते से ही उसका मोबाइल चोरी हो गया।
वकील ने मोबाइल में केस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित होने का दावा कर दोबारा एसपी को तहरीर देकर सर्विलांस की मदद से मोबाइल को खोजने की मांग की है। एसपी बताया कि जांच की जा रही है। बिहारकांड से आमजनमानस को गहरी चोट पहुंची।

उन्नाव दुष्कर्म कांड में जेल भेजे गए पांच आरोपी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की उठी मांग के बीच जिले को वकीलों ने आरोपियों का केस न लड़ने की घोषणा की। इसी बीच अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी ने अचानक आरोपियों का केस लड़ने का ऐलान किया। वकील संजीव के अनुसार 11 दिसंबर को वह कचहरी स्थित अपने बस्ते पर बैठे थे।
इसी दौरान चार अनजान लोग बस्ते पर पहुंचे और उसे आरोपियों का केस न लड़ने के लिए धमकाया। वकील के अनुसार बस्ते पर आए लोगाें ने धमकी भरे लहजे में कहा किस केस मत लड़ो। अभी हम समझाने आए है। यह कहकर सभी चले गए।
वकील ने बताया कि उन्होंने अगले दिन एसपी विक्रांतवीर को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। बताया कि 13 दिसंबर को अचानक बस्ते से उनका कीमती मोबाइल चोरी हो गया। जिसमें केस से संबंधित कई अहम जानकारियां सुरक्षित थीं।