{"_id":"626eb07d6c05c559a337cd39","slug":"advocate-anivesh-met-mukhtar-ansari-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: वकील ने फिर दोहराया मुख्तार को जान का खतरा, अनिवेश ने बाहुबली से जेल में की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: वकील ने फिर दोहराया मुख्तार को जान का खतरा, अनिवेश ने बाहुबली से जेल में की मुलाकात
Sun, 01 May 2022 09:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 May 2022 09:40 PM IST
सार
कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार वकील की मुख्तार से मुलाकात कराई गई है। मुख्तार को जेल में जान को कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा के खासे बंदोबस्त किए गए है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जेल में निरुद्ध बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता अनिवेश शुक्ला ने रविवार को यहां जेल में मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुकदमों के सिलसिले में चर्चा की और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
करीब एक घंटे मुलाकात के बाद बाहर आए अधिवक्ता अनिवेश शुक्ला ने दोहराया कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा है। वह बीमार भी रहते हैं। जेल प्रशासन कोर्ट के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहा है। उनका इलाज नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि मुख्तार से मुकदमों के संबंध में चर्चा हुई। सुरक्षा व स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार वकील की मुख्तार से मुलाकात कराई गई है। मुख्तार को जेल में जान को कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा के खासे बंदोबस्त किए गए है।
विज्ञापन