फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administration scared by the threat of self immolation by women team went on the complaint of Nagar Panchayat

Hamirpur: महिलाओं के आत्मदाह की धमकी से सहमा प्रशासन, नगर पंचायत की शिकायत पर गई थी टीम…नहीं हटाए अतिक्रमण

Sat, 28 Dec 2024 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Dec 2024 04:43 PM IST
सार

Hamirpur News: पाथामाई तालाब में सुंदरीकरण और पाथवे का निर्माण किया जाना है। इसी को लेकर टीम मौके पर पहुंची थी। मुन्ना यादव को निर्माण रोकने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
Administration scared by the threat of self immolation by women team went on the complaint of Nagar Panchayat
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में नगर पंचायत पाथामाई तालाब के सुंदरीकरण एवं पाथवे निर्माण की तैयारी कर रही है। तालाब के पार में कुछ लोगों ने रिहायशी मकान बना रखे हैं। नगर पंचायत ने करीब एक दर्जन लोगों को नोटिस देकर तालाब की पार को खाली करने को कहा था, लेकिन किसी ने जगह खाली नहीं की।

विज्ञापन

शनिवार को समाधान दिवस में आए नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार, कानूनगो छोटेलाल वर्मा, राजस्व लेखपाल अशोक कुमार व महेंद्र कुमार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य व एसआई मनीष पटेल आदि को साथ लेकर तालाब में पहुंचे। अन्य लोगों के बजाय मुन्ना यादव का मकान ढहाने के लिए बुलडोजर मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन

पाथामाई तालाब में सुंदरीकरण और पाथवे का निर्माण किया जाना है
इसके बाद परिवार की महिलाएं सामने आ गईं और बच्चों सहित बुलडोजर के सामने आत्मदाह कर लेने की धमकी दी। इससे राजस्व एवं पुलिस टीम के हाथ पैर फूल गए। अधिकारियों से वार्ता के बाद टीम बैरंग लौट गई। ईओ दिनेश आर्य ने बताया कि रमेश, अशोक, मुन्ना यादव, शंकर यादव, गोपी यादव, कैलाश, संजय, संतोष, शिवरतन, प्रेम यादव, कमलेश सोनकर, रमेश सोनकर आदि को नोटिस दी गई थी। पाथामाई तालाब में सुंदरीकरण और पाथवे का निर्माण किया जाना है। इसी को लेकर टीम मौके पर पहुंची थी। मुन्ना यादव को निर्माण रोकने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed