फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administration ready to tackle floods; 176 villages identified, relief material to be distributed

Kanpur: बाढ़ से निपटने को प्रशासन तैयार, 176 गांव चिह्नित, बांटी जाएगी 40 लाख की राहत सामग्री

Thu, 16 Jul 2026 09:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 16 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

40 लाख की राहत सामग्री के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। घाटमपुर के 58 गांवों में बाढ़ का खतरा ज्यादा है। 

विज्ञापन
Administration ready to tackle floods; 176 villages identified, relief material to be distributed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी कर ली है। जिले में गंगा, यमुना, पांडु, नोन और रिंद नदियों के किनारे बसे 176 गांवों को संवेदनशील चिह्नित करते हुए प्रशासन ने करीब 40 लाख रुपये की राहत सामग्री की खरीद का टेंडर जारी कर दिया है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में घाटमपुर तहसील सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां 58 गांवों में खतरा माना गया है। इसके अलावा सदर के 54, बिल्हौर के 51 और नर्वल के 12 गांव विशेष निगरानी सूची में हैं।

विज्ञापन


इन गांवों में राजस्व, सिंचाई, स्वास्थ्य, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को मुनादी के जरिए चेतावनी दी जा रही है कि वे जलस्तर पर नजर रखें और किसी भी स्थिति में नदी के करीब जाने का जोखिम न उठाएं। जिले में 35 बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए 101 बाढ़ शरणालय चिह्नित किए गए हैं। इन शरणालयों में पेयजल, बिजली, शौचालय, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन

पहले चरण में 1100 राहत किट तैयार किए गए हैं। प्रत्येक किट से चार से पांच सदस्यीय परिवार एक सप्ताह तक गुजारा कर सकता है। एक किट की कीमत लगभग 3500 रुपये तय की गई है। इसमें खाने-पीने और दैनिक उपयोग की 26 जरूरी वस्तुएं शामिल की गई हैं।


 

पूर्व सैनिकों को सौंपी गई विशेष जिम्मेदारी
राहत एवं बचाव अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के जवानों को भी अभियान से जोड़ा गया है। इन्हें नाव संचालन, लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और आपदा के दौरान समन्वय स्थापित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन

अलर्ट मोड पर प्रशासन
बाढ़ को देखते हुए सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। चौकियां अलर्ट कर दी गईं हैं। राहत सामग्री की तैयारी की जा रही है। संवेदनशील गांवों की निगरानी की जा रही है। - डॉ. विवेक चतुर्वेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed