{"_id":"5e56806f8ebc3ef38f60eac6","slug":"administration-busy-in-preparation-for-prime-minister-s-public-meeting-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, आज से ही नो इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, आज से ही नो इंट्री
Thu, 27 Feb 2020 08:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर यातायात विभाग ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो इंट्री के साथ ही सड़कों के रूट में परिवर्तन किया है। इसमें 27 से 29 फरवरी तक 9 स्थानों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे नो इंट्री रहेेगी। वहीं, भरतकूप क्षेत्र मेें भी राष्ट्रीय राजमार्ग 29 फरवरी को बंद रहेगा। उसके लिए रूट परिवर्तन किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भरतकूप क्षेत्र में 29 फरवरी को सभा होगी। प्रशासन इसकी तैयारी के लिए जुटा हुुआ है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात विभाग ने नो इंट्री के साथ रूट परिवर्तन किया है। इसमें 27 से 29 फरवरी तक जिले के 9 स्थानों में नो इंट्री सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगी।

इसमें कर्वी से बांदा को जाने वाले समस्त छोटे-बडे़ वाहनों को बेड़ीपुलिया तिराहे से पर्यटक तिराहा, खोही तिराहा, भगवतपुर, बघेलावारी चौराहा से बदौसा तिराहा होकर बांदा जाएंगे। इसी तरह से बांदा से कर्वी की ओर आने वाले वाहनों के लिए बदौसा से एक किमी पहले मेन रोड बघेला वारी को जाने वाले तिराहे से होते हुए भागवतपुर, मंदिर तिराहा, खोही, तिराहा, पर्यटक तिराहा, बेड़ी पुलिया चौराहा से होते हुए कर्वी राजापुर व प्रयागराज की ओर जाएंगे।
यह जानकारी यातायात प्रभारी योगेश कुमार ने दी। गौरतलब है कि 26 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या पर समाचार पीएम की रैली के दौरान बंद रहेगा हाईवे शीर्षक से छापा था।
यह जानकारी यातायात प्रभारी योगेश कुमार ने दी। गौरतलब है कि 26 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या पर समाचार पीएम की रैली के दौरान बंद रहेगा हाईवे शीर्षक से छापा था।
एंबुलेंस और स्कूल वाहनों का जिक्र नहीं
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए जिला प्रशासन ने बडे़ वाहनों का रूट मार्च तय कर भरतकूप की ओर से आने जाने पर प्रतिबंध कर दिया है। इसमें एंबुलेंस व स्कूल वाहनों का क्या होगा। इस बाई पास रूट को बताया गया है वहां से एंबुलेंस व स्कूल वाहन जाने में अपने गंतव्य पहुंचने में एक घंटे का अतिरिक्त समय लग सकता है।
इस बाई पास मार्ग पर सिंगल रोड होने से जाम की भी स्थिति बन सकती है। ऐेसे में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने किसी भी मार्ग पर एंबुलेंस के फंसने पर उसे हर हाल में पहले निकालने का इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।