फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Aditi from Hamirpur made video for Corona warriors

हमीरपुर की अदिति ने कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई के लिए बनाया 'मुस्कुराएगा इंडिया' वीडियो, हजारों लोगों ने देखा

Wed, 06 May 2020 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 May 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Aditi from Hamirpur made video for Corona warriors
अदिति ने कोरोना योद्धाओं के लिए बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला
देश व प्रदेश कोरोना महामारी की चपेट में है। एक तरफ जहां इसका प्रकोप थम नहीं रहा वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की स्थिति है। 40 दिन से अधिक हो गए हैं और लोग घरों में ही कैद हैं। ऐसे में कोरोना योद्धाओं डॉक्टर, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी आदि की भूमिका इस वक्त अहम है।
विज्ञापन


हमीरपुर निवासी अधिवक्ता जयकिशोर गुप्ता की बेटी अदिति (20) ने कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई के लिए "मुस्कुराएगा इंडिया" वीडियो बनाया है। अदिति ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल द ग्रेट इंडियन सिटीजन पर अपलोड किया है। तीन मई को जारी किए गए इस वीडियो को 1900 से अधिक लोग देख चुके हैं। अदिति हमीरपुर पीजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह डांस क्लास भी चलाती हैं।
विज्ञापन


मुस्कुराएगा इंडिया वीडियो में देश के अलग-अलग हिस्से से कलाकारों को शामिल किया गया है। अदिति ने बताया कि झांसी से सांसद अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने यह वीडियो बेहद पसंद किया है। साथ ही बुंदेलखंडी प्रतियोगिता में वीडियो को चयनित करते हुए इसे अपने फेसबुक पेज पर अपलोड भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में ये लोग शामिल
वी़डियो का निर्देशन अदिति व एडिटिंग शुभम गुप्ता ने की है। सहयोगियों में एक्टर सुपर्णा, बिहार से यामीन सुलेमानी फैशन मॉडल, डॉ. सिमरन शिवहरे, मराठी एक्टर विक्की ठाकुर, पूणे के मॉडल सैय्यद इंतेयश, दिल्ली से आयुष ठाकुर (मिस्टर यूनिवर्स सुपर मॉडल 2018) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed