{"_id":"6168848985bc73399c39ef28","slug":"action-will-be-taken-against-eos-who-are-not-staying-at-headquarters-akbarpur-news-knp6583458157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय पर आवासित न होने वाले ईओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय पर आवासित न होने वाले ईओ पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। नगर पालिका व पंचायतों में अधिशसी अधिकारियों के न रहने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने सभी ईओ को मुख्यालय पर ही रहने की चेतावनी जारी की है।
जिले में दो नगर पालिका पुखरायां व झींझक हैं। जबकि 11 नगर पंचायत अकबरपुर, सिकंदरा, डेरापुर, रनियां, शिवली, राजपुर, मूसानगर, रसूलाबाद, अमरौधा, कंचौसी व रूरा है। यहां पर विकास कार्य कराने के लिए अधिशासी अधिकारियों की तैनाती की गई है, लेकिन अधिकांश ईओ शहर प्रेम के चलते कानपुर नगर में रहते हैं। सुबह देरी से आने के साथ ही शाम को जल्दी जाने की होड़ रहती है। ऐसे में नगर पालिका व पंचायतों में कामकाज प्रभावित होते हैं। मौजूदा समय में डेंगू व बुखार के चलते नगर निकायों में फॉगिंग, दवा छिड़काव सहित अन्य कार्यों में खानापूरी की जा रही है। वार्डों मेें गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ईओ के निकाय मुख्यालय पर न रहने की शिकायत पर पिछले दिनों डीएम जेपी सिंह ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि सभी ईओ को मुख्यालय पर आवासित होने का लिखित पत्र जारी किया गया है। डीएम व उनकी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।