{"_id":"60c7a4cd8ebc3e2e36460dde","slug":"action-order-to-attach-property-of-sp-mlc-kamlesh-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: सपा एमएलसी कमलेश पाठक की संपत्ति कुर्क करने के आदेश, फर्जी वारिस बनकर कब्जा की थी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: सपा एमएलसी कमलेश पाठक की संपत्ति कुर्क करने के आदेश, फर्जी वारिस बनकर कब्जा की थी जमीन
Tue, 15 Jun 2021 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:20 AM IST
सार
डीएम औरैया ने सपा एमएलसी कमलेश पाठक व उनके भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सपा एमएलसी कमलेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया के सपा एमएलसी कमलेश पाठक व उनके भाइयों की कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद की तकरीबन 40 बीघा जमीन कुर्क होगी। इस जमीन की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। सपा एमएलसी व उनके भाइयों ने यह जमीन अवैध तरीके से हथियाई है।
डीएम औरैया ने कुर्क करने का आदेश जारी कर कानपुर देहात के डीएम को रिसीवर नियुक्त करने के लिए पत्र भेजा है। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक औरैया की रिपोर्ट पर दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई संतोष पाठक व रामू पाठक की रसूलाबाद की 40 बीघा जमीन कुर्क कराने के आदेश दिए है।
डीएम ने बताया कि एमएलसी कमलेश पाठक उनके भाई संतोष पाठक व रामू पाठक ने यह जमीन रसूलाबाद निवासी गोवर्द्धन लाल के फर्जी वारिस सगे भांजे बनकर अपने नाम दर्ज कराई थी। सपा एमएलसी और उनके भाई औरैया में अधिवक्ता व उनकी बहन की हत्या के मामले में आगरा जेल में निरुद्ध हैं। इससे पहले भी इन्हें भूमाफिया घोषित कर विद्यालय व अन्य संपत्ति ढहाई जा चुकी है।