फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Action or joke: Seal drama in Z Square on tax dues of 26 crores, complicity of officials

कार्रवाई या मजाक: 26 करोड़ की टैक्स बकायेदारी पर जेड स्क्वायर में सील का ड्रामा, अधिकारियों की मिलीभगत...?

Thu, 26 Aug 2021 10:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिव्यांश सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिव्यांश सिंह Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Aug 2021 10:24 AM IST
सार

मॉल के अंदर और बाहर मौजूद न तो नगर निगम अधिकारियों को यह खेल नजर आया और न ही पुलिस अधिकारियों को। मतलब सीलिंग की कार्रवाई के नाम पर ड्रामा ही चलता रहा।

विज्ञापन
Action or joke: Seal drama in Z Square on tax dues of 26 crores, complicity of officials
शापिंग मॉल जेड स्क्वायर को सील करते हुए - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भारीभरकम 26 करोड़ रुपये टैक्स बकाया होने पर नगर निगम भले ही जेड स्क्वायर को सील करने का दावा करता रहा लेकिन गेट नंबर छह से लोगों को एंट्री दी जाती रही। बड़ा चौराहा से सरसैया घाट की ओर जाने वाली रोड पर बने इस गेट से लोग चोरी छिपे अंदर जाते रहे और बाकायदा शॉपिंग करके बाहर निकलते रहे।
विज्ञापन


मॉल के अंदर और बाहर मौजूद न तो नगर निगम अधिकारियों को यह खेल नजर आया और न ही पुलिस अधिकारियों को। मतलब सीलिंग की कार्रवाई के नाम पर ड्रामा ही चलता रहा। कार्रवाई के बाद हकीकत जानने के लिए संवाददाता जब मौके पर पहुंचा तो हालात दावे से एकदम उलट थे। मॉल के भीतर के सभी शोरूम, दुकानें, रेस्टोरेंट आदि खुले थे। बड़ी बात यह है कि  सभी जगह ग्राहक भी नजर आए। मॉल में चप्पे चप्पे पर बाउंसर तैनात थे, जो फोटो खींचने से मना कर रहे थे। 
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए खुला छोड़ा गेट, मिलती रही सभी को एंट्री
अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता और अरविंद राय मॉल के बाहर पहुंचे और पुलिस बल को बुलाया। मॉल के अंदर से कर्मचारियों को बाहर निकाला और सभी गेट सील कर दिए। गेट नंबर छह कर्मचारियों के बाहर निकलने के लिए खुला छोड़ा गया। यहां नोटिस भी चस्पा था कि बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है। एक पत्र कोतवाली के एसीपी और इंस्पेक्टर को भी दिया गया। हालांकि यह सब दिखावा ही रहा। चर्चा रही कि कार्रवाई के चंद घंटों बाद अधिकारियों के पास पैकेट पहुंच गए और पूरे मामले को कम से कम पैसों में निपटाने की सेटिंग भी चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मॉल को सील किया गया है। सील होने के बाद भी मॉल खुला होने की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को भेजकर सबूत लाने को कहा गया है। पुलिस को सुबह ही पत्र दे दिया गया था।

रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त

नगर निगम के अधिकारियों ने मॉल को सील किया है। नियम के विरुद्ध अगर कोई काम हो रहा है तो नगर निगम के अधिकारी बताएं, कार्रवाई की जाएगी।
वृज नारायण, एसीपी कोतवाली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed