{"_id":"62a5739aebcb6b1198784524","slug":"action-on-conversion-the-accused-who-converted-to-religion-was-shot-in-the-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण पर एक्शन: धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण पर एक्शन: धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Sun, 12 Jun 2022 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:33 AM IST
सार
ठठिया थाना क्षेत्र में एक महिला को जबरन धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस का दावा है कि शनिवार देर रात मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी मोहम्मद सलमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने पर सनसनी मच गई। पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार देर रात धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी से पुलिस की ठठिया थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरी निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र नसीम पिछले कुछ समय से कानपुर नगर के ही दयानंद विहार में रह रहा है। उसने कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोरा निवासी रीना पत्नी हरिशंकर का धर्म परिवर्तन करा दिया था।
विज्ञापन
साथ ही रीना की दो पुत्रियों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। पूरे मामले में रीना के भाई ठठिया के कडेरा गांव निवासी हरि शंकर ने सलमान और रीना के खिलाफ बीती आठ जून को ठठिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को ही रीना को गिरफ्तार कर लिया था ,जबकि सलमान की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस का दावा है कि शनिवार देर रात ठठिया थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन इत्र पार्क के निकट पुलिस को देखकर सलमान भाग खड़ा हुआ और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने भी बचाव में फायरिंग की। इसमें सलमान के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।