{"_id":"5e637d8c8ebc3ef3f450a49d","slug":"accused-started-blackmailing-girl-after-taking-selfie","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेकर युवती को करने लगा था ब्लैकमेल, पीड़िता ने डीआईजी को बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेकर युवती को करने लगा था ब्लैकमेल, पीड़िता ने डीआईजी को बताई आपबीती
Sat, 07 Mar 2020 05:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Mar 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के किदवईनगर में रहकर आईटी सेक्टर में नौकरी करने वाली युवती के गले में हाथ डालकर सेल्फी लेने के बाद एक शोहदा उसे ब्लैकमेल करने लगा। रुपये ऐंठने के बाद शादी का दबाव बनाया।
पीड़िता रिपोर्ट दर्ज करवाने निकली तो थाने के गेट पर उसके गुंडों ने घेरकर मारने का प्रयास किया। इस पर पीड़िता शुक्रवार को डीआईजी के पास पहुंची। मामले में डीआईजी ने किदवईनगर थाने को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया।
कानपुर देहात की रहने वाली युवती तीन साल से किदवईनगर में रहकर जॉब कर रही है। पीड़िता के मुताबिक कुछ महीने पहले गौशाला चौराहे पर मिले युवक से रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर के बारे में पूछा था। इसके बाद से वह फोन करके बातचीत करने लगा। कुछ दिन बाद युवक के कहने पर पीड़िता ने अपने बॉस से मिलवाकर कंपनी में उसकी नौकरी लगवा दी।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने बहाने से अपने दोस्त के घर बुलाकर सेल्फी ले ली। इसके बाद ऑफिस और परिजनों को फोटो भेजकर बदनाम करने की धमकी देना लगा। ब्लैकमेल करके उसने होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद वह पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगा।
इंकार करने पर वह शादी का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने शादी से मनाकर किया तो आरोपी ने उसके घर गुंडे भेजे। किदवईनगर थाने के पास उसे घेरकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। डीआईजी अनंतदेव ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।